धड़ाम से गिर गई ऐपल के सबसे महंगे वाले iPhone की कीमत, इतना सस्ता देख फैंस का यकीन करना मुश्किल
Apple iPhone 17 Pro (256GB) पर फ्लिपकार्ट पर बड़ी डील मिल रही है. फोन की कीमत ₹1,29,900 है, जिसे एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए ₹81,000 तक लाया जा सकता है. योग्य ग्राहकों को iPhone 16 Plus पर ₹39,900 तक की एक्सचेंज वैल्यू और Flipkart Axis Bank Credit Card से ₹9,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. जानिए iPhone 17 Pro की Flipkart कीमत, एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और No-Cost EMI की पूरी जानकारी.
कौन हैं Kaziah Liz Mejo? जो 19 साल की उम्र में बनी Miss Universe India 2026, पहले भी जीते कई ब्यूटी पेजेंट्स
Who is Kaziah Liz Mejo: साल 2026 के मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट को अपना नया विनर मिल गया है. 23 अगस्त को गुलाबी जयपुर में आयोजित किए गए ग्रैंड फिनाले में केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 (Miss Universe India 2026) का खिताब जीत लिया है. केरल की 19 साल की केजिया अब इस जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. हालांकि केजिया ने ये सफलता हासिल करने के कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कम उम्र में ही कई बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और अपने टैलेंट, मेहनत और कॉन्फिडेंस के दम पर पहचान बनाई.
केरल से अबू धाबी तक का सफर
केजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्करा की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम मेजो अब्राहम और मां का नाम सुजा मेजो है. हालांकि, उनका बचपन सिर्फ केरल में नहीं बीता. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई और परवरिश का बड़ा हिस्सा यूएई के अबू धाबी में बिताया. इसी वजह से उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और लोगों को करीब से जानने और समझने का मौका मिला. फिलहाल केजिया कानून की पढ़ाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बेंगलुरु के एक कॉलेज में लॉ की स्टूडेंट हैं.
पढ़ाई के साथ बना रहीं करियर
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर केजिया ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में भी अपना करियर बनाया है. कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. उन्होंने पढ़ाई और अपने मॉडलिंग करियर को एक साथ संभाला. केजिया को इसके अलावा डांस और म्यूजिक का भी काफी शौक है. उन्होंने करीब 12 साल तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है. इसके अलावा उन्हें गाना पसंद है और वो ड्रम्स और वायलिन भी बजाती हैं. इन खूबियों की वजह से उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करना भी काफी पसंद है.
कैसे हुई ब्यूटी पेजेंट्स में एंट्री?
ये भी पढ़ें- रिवीलिंग बिकिनी पहन पूल में उतरीं वाणी कपूर, दिखाया अपना हॉट अवतार, फिटनेस देख फैंस बोले- 'Diva'
केजिया को बचपन से ही स्टेज पर परफॉर्म करना पसंद था. इसी के चलते उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया. उन्होंने कम उम्र में ही मलयालम फिल्म 'Shylock' में भी काम किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स पर लगा दिया. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने से पहले केजिया साल 2024 में उन्होंने Miss Teen Diva 2024 और इसके बाद उन्हें Miss Teen International India 2024 चुना गया था. नइसके अलावा वो Miss Teen International में फर्स्ट रनर-अप भी रहीं.
जीत के बाद क्या बोलीं केजिया?
वहीं, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 जितने के बाद केजिया लिज मेजो ने कहा- 'ये खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने पेश करूंगी.' वहीं, मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की प्रतिभावान लड़कियों को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वो अपना टैलेंट, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी दुनिया के सामने ला सकें.'
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Grand Finale of Miss Universe India 2026 | Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo says, “I feel so on top of the world. This is such an iconic moment, and the moment that I have worked for over three years now. I am so incredibly happy that I… pic.twitter.com/6IdSF1bpM3
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 24, 2026
इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम करेंगी रोशन
अब केजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 जीतने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करेंगी. वो करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों और शुभकामनाओं के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की खूबसूरती, संस्कृति और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने रखेंगी. वहीं, केजिया ने भी उम्मीद जताई है कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत जरूर आएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








