Responsive Scrollable Menu

Iran-US War: खतरनाक स्तर पर पहुंचा अमेरिका-ईरान युद्ध, लगातार पांचवें दिन बंदर अब्बास, चाबहार समेत कई शहरों में भीषण धमाके; होर्मुज में एक जहाज तबाह

लगातार पांचवें दिन अमेरिका सेना का ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। दक्षिणी ईरान के कई शहरों में भीषण धमाके की आवाज सुनी गई। वहीं, अमेरिका सेना ने होर्मुज में एक जहाज पर भी हमला किया है।

Continue reading on the app

वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह: बोले- देशविरोधी कदम; 1937 में मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए किए थे दो टुकड़े

Amit Shah attacks Congress: वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के उस फैसले को ‘देशविरोधी’ बताया, जिसमें पार्टी ने अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाने की बात कही है।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 1937 के अपने पुराने फैसले को फिर लागू कर रही है, जब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए वंदे मातरम को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया गया था।

चेंगलपट्टू में 31वीं सदर्न जोनल काउंसिल की बैठक के इतर मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी और लोगों से कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि 1937 का फैसला आगे चलकर देश के विभाजन और द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों से जुड़ा था।

राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में 31वीं सदर्न जोनल काउंसिल की बैठक के इतर मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी अपने उसी पुराने 1937 के प्रस्ताव को आगे बढ़ा रही है और संसद द्वारा बनाए गए नियमों को दरकिनार कर रही है।

गृह मंत्री ने कहा, "मुझे हैरानी है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर उसी तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।" उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ एकजुट हों और यह स्पष्ट करें कि अब देश में तुष्टीकरण की यह राजनीति नहीं चलेगी।

ऐतिहासिक भूल को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम
गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस पुरानी ऐतिहासिक भूल को सुधारने का काम किया है। सरकार ने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण के गायन को अनिवार्य बनाया है, जिससे देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूती मिली है।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने हालिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में यह स्पष्ट किया था कि वह अपने 1937 के उस प्रस्ताव का ही पालन करेगी जिसके तहत पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल शुरुआती दो छंद ही गाए जाएंगे। इस स्टैंड को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

नितिन नवीन बोले- कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई
वंदे मातरम विवाद पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है और अब वह “नई मुस्लिम लीग” बन गई है।

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने वंदे मातरम को अपने मन में रखकर देश की आजादी के लिए बलिदान दिया।

CWC में कांग्रेस ने दो अंतरे गाने का फैसला किया
कांग्रेस ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में वंदे मातरम को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे।

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बुधवार को हुई CWC की बैठक में यह फैसला लिया गया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दे हैं, जबकि भाजपा के लिए ये राजनीतिक मुद्दे हैं। वंदे मातरम को 1950 में संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था।

15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ विवाद
वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद 15 अगस्त के बाद तेज हुआ। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की।

भाजपा ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी भी पूरे गायन के दौरान असहज नजर आए। इसके बाद दोनों दलों के बीच वंदे मातरम के पूर्ण गायन और 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

Continue reading on the app

  Sports

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

उम्मीद है कि पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम, पिछले महीने लगी उंगली की चोट से ठीक होने के बाद लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में वापसी करेंगे। पाकिस्तान के बॉलिंग कोच उमर गुल ने पुष्टि की कि बाबर ने ट्रेनिंग के दौरान पूरा बैटिंग सेशन किया और तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना करते हुए प्रभावित किया। गुल ने कहा कि बाबर ने नेट्स में बैटिंग की और तेज़ गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे; आज वह अच्छी लय में दिखे और नेट्स में उन्होंने अच्छी बैटिंग की। उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन किया।
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम


बाबर को शुरू में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ कैरिबियन में हुई सीरीज़ के दौरान उंगली में चोट लगी थी और बेकनहैम में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान उसी उंगली पर चोट लगने से उनकी तकलीफ़ और बढ़ गई। उनके लौटने से पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप मजबूत होने की उम्मीद है, जो हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में संघर्ष करती दिखी थी। उस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो बार 86 ओवर से भी कम समय में आउट कर दिया था और मेहमान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पिछली सीरीज़ में बाबर पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 96.50 की औसत से 193 रन बनाए थे, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी भी शामिल थीं। उन्हें हाल ही में उस सीरीज से पहले पाकिस्तान का कप्तान फिर से बनाया गया था और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लिश ज़मीन पर कप्तान के तौर पर यह उनका पहला टेस्ट मैच होगा।
 

इसे भी पढ़ें: Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग


बाबर के टीम में आने से बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है और अज़ान अवैस को बाहर किया जा सकता है। शान मसूद या अब्दुल्ला शफीक ओपनिंग करने के लिए ऊपर आ सकते हैं, जिससे बाबर अपनी आम तौर पर खेली जाने वाली चौथे नंबर की पोज़िशन पर बैटिंग कर सकेंगे। इस अनुभवी बल्लेबाज का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है; उन्होंने छह पारियों में 65.75 की औसत से रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक जड़े हैं। कुल मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ़ 14 पारियों में उनका औसत 53.83 रहा है और उन्होंने आधे मैचों में 50 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 26 Aug 2026 11:13:00 +0530

  Videos
See all

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers