शाकाहारियों का चिकन है सोया चंक्स, प्रोटीन का पावरहाउस, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और हड्डियां भी होंगी मजबूत
Benefits of Soya Chunks: रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताती है कि सोया चंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. इसका सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा फैट घटाने में मदद करता है. साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर है.
माता सीता के रोल पर विवाद के बीच Kainchi Dham पहुंचीं Anjali Arora, लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद
‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) जल्द ही बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। वह फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया, जिसके बाद अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, इन सब बातों को दरकिनार करते हुए अंजलि भक्ति के माहौल में लीन नजर आ रही हैं।
नैनीताल के कैंची धाम पहुंचीं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा इस समय उत्तराखंड के नैनीताल में हैं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन किए। अंजलि ने अपनी इस धार्मिक यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन करके बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा की कृपा सदैव बनी रहे। जय श्री राम।" फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले अंजलि ने स्कॉटलैंड की अपनी पुरानी यात्रा का एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसे लेकर भी यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थीं।
इसे भी पढ़ें: Nayyi Navelli Motion Poster: लाल साड़ी पहने राक्षस का गला घोंटती दिखीं Yami Gautam
टीजर के बाद हुई थीं ट्रोल
आपको बता दें कि फिल्म के टीजर में माता सीता के रूप में अंजलि को देखकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था। कुछ लोगों ने उनके इस नए अवतार की तारीफ की, तो वहीं कई यूजर्स ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने तो फिल्म के लुक की तुलना 'आदिपुरुष' से कर दी थी।
इसे भी पढ़ें: Mahakali में शुक्राचार्य बनेंगे Akshaye Khanna, खतरनाक लुक देखकर हैरान हुए फैंस
कब रिलीज होगी फिल्म?
अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा के साथ देव शर्मा 'भगवान राम' और शील शर्मा 'लक्ष्मण' की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, अभिनेता रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








