IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 300 रन
IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिहंली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन के अंत तक 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से शतक निकला है. ये उनका दो मैचों में लगातार दूसरा शतक हैं. वहीं टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल हाफ सेंचुरी लगाने से सिर्फ 5 रनों से चूक गए.
पहले सेशन में भारत को लगे 2 झटके
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आए. पहले सेशन के अंत तक भारत ने 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बनाए. यशस्वी 53 बॉल में 9 चौकों के साथ 45 और केएल राहुल 33 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आसिथा फर्नाडो ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया. वहीं केएल राहुल को लहिरू कुमारा ने आउट किया.
That will be Lunch on the opening day in Colombo! ????️#TeamIndia 88/2 after 25 overs.
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
Captain Shubman Gill and Devdutt Padikkal at the crease ????
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf
#SLvIND pic.twitter.com/2sD0speipW
दूसरे सेशन में गिल और पडिक्कल का धमाल
भारत के लिए दूसरा सेशन बेहतरीन रहा. इस सेशन में पहले देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 90 बॉल में 7 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए. इसके बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाया. गिल ने 99 बॉल में 6 चौकों के साथ 50 रनों की पारी खेली. दूसरे सेशन के अंत तक पडिक्कल ने 63 रन बनाए और ऋषभ पंत 0 पर नाबाद थे. चायकाल तक भारत ने 52 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाए.
Test FIFTY No. 9⃣ for Shubman Gill! ????????
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
The #TeamIndia captain is playing a fine knock here in Colombo! ???? ????
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf #SLvIND pic.twitter.com/kNuNaVZXUp
तीसरे सेशन में आया पडिक्कल का शतक
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे सेशन में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 168 बॉल में 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. इस सेशन में पंत 3 रन बनाकर चोटिल हो गए. उनकी कलाई पर चोट लगी और वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौट गए. पडिक्कल भी 193 बॉल में 12 चौकों के साथ 119 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. उन्हें केशर नुवांथा ने आउट किया.
???? in Galle
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
And HUNDRED ???? again in Colombo????
Incredible batting from Devdutt Padikkal ????????
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/vH2hDLHAhZ
टीम इंडिया को रविंद्र जडेजा के रूप में पांचवां झटका लगा. जडेजा 83 बॉल में 4 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सारांश जैन ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दिन के खेल का अंत किया. भारत ने पहले दिन के तीसरे सेशन के अंत तक 85 ओवर में 4 विकेट पर 302 रन बनाए. सारांश जैन 5 बॉल में 1 चौकों के साथ 4 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं ध्रुव जुरेल 21 बॉल में 1 चौकों के साथ 21 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं.
श्रीलंका के लिए किन गेंदबाजों ने लिए विकेट
श्रीलंका की ओर से पहले दिन कुल तीन गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए. असिथा फर्नांडो को 3 विकेट मिले, जबकि लाहिरू कुमारा और केशर नुवांथा ने 1-1 विकेट हासिल किया. अब श्रीलंका के लिए दूसरे दिन गेंदबाजों को दमखम दिखाना होगा. तभी वो भारतीय टीम को जल्द से जल्द आउट कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें : भारत के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट, जानिए कितनी गंभीर है उनकी इंजरी?
तीन लाख से अधिक रसोइयों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ, योगी सरकार ने बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किया
विद्यालय की रसोई से बच्चों की थाली तक पहुंचने वाला भोजन, आहार के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर भविष्य की आधारशिला है. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में योगी सरकार की ओर से रसोइयों के सम्मान, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी सामने रखी गई. कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री ने विभाग की उपलब्धियों एवं रसोइयों के कल्याणकारी कार्यक्रमों को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.
700 कैलोरी ऊर्जा और 20 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.42 लाख प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय आच्छादित हैं. इनमें 1.46 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न से 450 कैलोरी ऊर्जा और 12 ग्राम प्रोटीन, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 150 ग्राम खाद्यान्न से 700 कैलोरी ऊर्जा और 20 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराया जाता है.
200 मिलीलीटर दूध दिया जाता है
राज्य सरकार अपने संसाधनों से सप्ताह में एक दिन बच्चों को ताजे और मौसमी फल उपलब्ध कराती है. बुधवार को प्राथमिक स्तर पर 150 मिलीलीटर और उच्च प्राथमिक स्तर पर 200 मिलीलीटर दूध दिया जाता है. वहीं सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत अतिरिक्त खाद्य सामग्री जैसे चिक्की, गुड़, चना और रामदाना के लड्डू भी उपलब्ध कराए गए हैं. वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह अतिरिक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई.
ड्रेस के लिए 500 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी
योजना में कार्यरत करीब 3.53 लाख रसोइयों में 93 प्रतिशत महिलाएं हैं. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 500 रुपये और वर्ष 2022-23 में 500 रुपये की वृद्धि कर मानदेय को 2000 रुपये प्रतिमाह किया. अब मुख्यमंत्री योगी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक हजार रुपये की अतिरिक्त वृद्धि का निर्णय लिया है. इसके बाद रसोइयों को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. साथ ही वर्ष में एक बार दो ड्रेस के लिए 500 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं.
10 लाख बच्चों तक गर्म और ताजा भोजन
बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों में किचन गार्डेन विकसित किए गए हैं. स्थान उपलब्ध होने वाले विद्यालयों को 5000 रुपये और स्थलाभाव वाले विद्यालयों को 2000 रुपये की धनराशि दी गई है. यहां उत्पादित फल एवं सब्जियों का उपयोग अतिरिक्त पोषण के रूप में भोजन में किया जाता है. प्रदेश के 25 जनपदों में 136 केंद्रीयकृत रसोईघर संचालित हैं. अक्षयपात्र फाउंडेशन एवं 127 स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से लगभग 10 लाख बच्चों तक गर्म और ताजा भोजन पहुंचाया जा रहा है.
नियमित सोशल ऑडिट कराया जा रहा
प्रधानमंत्री द्वारा जुलाई 2022 में वाराणसी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जून 2026 में गोरखपुर में अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन का उद्घाटन/शुभारंभ किया गया. योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित सोशल ऑडिट कराया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2885 विद्यालयों में सोशल ऑडिट हुआ जबकि 2026-27 में 2838 विद्यालयों में इसे कराया जाना है. जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स गठित है और आईवीआरएस आधारित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से योजना की निगरानी की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








