तीन लाख से अधिक रसोइयों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ, योगी सरकार ने बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किया
विद्यालय की रसोई से बच्चों की थाली तक पहुंचने वाला भोजन, आहार के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर भविष्य की आधारशिला है. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में योगी सरकार की ओर से रसोइयों के सम्मान, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी सामने रखी गई. कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री ने विभाग की उपलब्धियों एवं रसोइयों के कल्याणकारी कार्यक्रमों को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.
700 कैलोरी ऊर्जा और 20 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.42 लाख प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय आच्छादित हैं. इनमें 1.46 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न से 450 कैलोरी ऊर्जा और 12 ग्राम प्रोटीन, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 150 ग्राम खाद्यान्न से 700 कैलोरी ऊर्जा और 20 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराया जाता है.
200 मिलीलीटर दूध दिया जाता है
राज्य सरकार अपने संसाधनों से सप्ताह में एक दिन बच्चों को ताजे और मौसमी फल उपलब्ध कराती है. बुधवार को प्राथमिक स्तर पर 150 मिलीलीटर और उच्च प्राथमिक स्तर पर 200 मिलीलीटर दूध दिया जाता है. वहीं सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत अतिरिक्त खाद्य सामग्री जैसे चिक्की, गुड़, चना और रामदाना के लड्डू भी उपलब्ध कराए गए हैं. वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह अतिरिक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई.
ड्रेस के लिए 500 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी
योजना में कार्यरत करीब 3.53 लाख रसोइयों में 93 प्रतिशत महिलाएं हैं. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 500 रुपये और वर्ष 2022-23 में 500 रुपये की वृद्धि कर मानदेय को 2000 रुपये प्रतिमाह किया. अब मुख्यमंत्री योगी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक हजार रुपये की अतिरिक्त वृद्धि का निर्णय लिया है. इसके बाद रसोइयों को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. साथ ही वर्ष में एक बार दो ड्रेस के लिए 500 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं.
10 लाख बच्चों तक गर्म और ताजा भोजन
बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों में किचन गार्डेन विकसित किए गए हैं. स्थान उपलब्ध होने वाले विद्यालयों को 5000 रुपये और स्थलाभाव वाले विद्यालयों को 2000 रुपये की धनराशि दी गई है. यहां उत्पादित फल एवं सब्जियों का उपयोग अतिरिक्त पोषण के रूप में भोजन में किया जाता है. प्रदेश के 25 जनपदों में 136 केंद्रीयकृत रसोईघर संचालित हैं. अक्षयपात्र फाउंडेशन एवं 127 स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से लगभग 10 लाख बच्चों तक गर्म और ताजा भोजन पहुंचाया जा रहा है.
नियमित सोशल ऑडिट कराया जा रहा
प्रधानमंत्री द्वारा जुलाई 2022 में वाराणसी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जून 2026 में गोरखपुर में अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन का उद्घाटन/शुभारंभ किया गया. योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित सोशल ऑडिट कराया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2885 विद्यालयों में सोशल ऑडिट हुआ जबकि 2026-27 में 2838 विद्यालयों में इसे कराया जाना है. जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स गठित है और आईवीआरएस आधारित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से योजना की निगरानी की जा रही है.
23 की उम्र में गंजेपन का शिकार हुए मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान? यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली तो दिया ये जवाब
Arhaan Khan Reacted over Baldness Rumours: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार किड्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए अक्सर लोगों के बीच दिलचस्पी बनी रहती हैं. लोग उनकी तस्वीरों से लेकर कपड़ों और हेयरस्टाइल तक पर अपनी राय देने लगते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ हुआ. दरअसल, अरहान बाली वेकेशन पर गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमे वह बीनी (टोपी) पहने नजर आए थे. उनकी बीनी देखते ही कुछ यूजर्स ने उनके बालों को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया और उन्हें गंजेपन का शिकार तक बोल दिया. हालांकि, अरहान ने ट्रोलर्स का जिस अंदाज में जवाब दिया है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया.
बाली वेकेशन की तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा
मलाइका अरोड़ा के बड़े बेटे अरहान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और फोटो पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में अरहान अपने दोस्तों और फैमिली के साथ समय बिताते हुए नजर आए. वेकेशन की तस्वीरों में उनका कैजुअल अंदाज देखने को मिला और उन्होंने सिर पर बीनी पहन रखी थी. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी फोटो को लेकर रिएक्शन दिए. लेकिन कुछ यूजर्स का ध्यान उनकी बीनी टोपी पर ज्यादा चला गया और अटकलें लगानी शुरू कर दी कि शायद अरहान के बाल झड़ रहे हैं और वह गंजेपन का शिकार हो गए हैं. इसलिए वह टोपी के जरिए अपने बालों को छिपा रहे हैं.
यूजर्स ने गंजेपन को लेकर किए कमेंट
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अरहान के लुक की खिल्ली उड़ाई. नेटिजन्स ने कहा कि अरहान कम उम्र में ही गंजेपन का सामना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनकी उम्र को लेकर भी हैरानी जताई. हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि सिर्फ किसी तस्वीर में टोपी पहने नजर आने से किसी की बाल झड़ने या गंजेपन के बारे में बात करना या दावा करना सही नहीं है. अरहान ने भी कभी भी अपने बारे में ऐसी कोई बात नहीं बताई कि वह बालों से जुड़ी कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर देखकर अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था.
अरहान ने दिया ट्रोलर्स को ये जवाब
सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स पर रिएक्ट करने के अरहान के पास कई रास्ते थे. वह इन नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज कर सकते थे या गुस्से से ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. अरहान ने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया. अरहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बीनी (टोपी) को गंजापन बोल दिया, लेकिन कोई बात नहीं... मेरी बाली की तस्वीरें एन्जॉय करो.' उनका यह रिएक्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने किसी यूजर से बहस करने या किसी को गुस्सा जाहिर करने के बजाय मजाक के जरिए बात को खत्म कर दिया. अपने जवाब के साथ अरहान ने बाली वेकेशन कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.
ये भी पढ़ें: अजित कुमार का स्पोर्ट्स कार से हुआ भयानक एक्सीटेंड, हाई स्पीड में दूसरी गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर
अरहान की हुई थी को-पेरेंटिंग
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिनका नाम अरहान खान है. शादी के करीब 19 साल बाद आपसी मतभेदों के कारण साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों ने मिलकर अपने बेटे अरहान की परवरिश की है. दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ फैमिली इवेंट में नजर आते हैं. अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा. जिसमें अर्जुन कपूर और हर्ष मेहता का नाम शामिल है. लेकिन इन रिलेशन को लेकर किसी भी तरफ से कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. फिलहाल, मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ का आनंद ले रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








