Responsive Scrollable Menu

ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय के साथ खतरे में 'पिका':2050 तक तापमान बढ़ने से बदलना होगा घर, 6 प्रजातियों में से रॉयली पर सबसे ज्यादा असर

हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में चट्टानों के बीच रहने वाला छोटा-सा पिका अब वैज्ञानिकों के लिए सिर्फ एक पहाड़ी जीव नहीं रह गया है। मौसम में हो रहे बदलावों का असर समझने के लिए इसकी निगरानी की जा रही है। नए अध्ययन में सामने आया है कि हिमालय में बढ़ता तापमान पिका की अलग-अलग प्रजातियों के रहने की जगह बदल सकता है। कुछ इलाकों में पिका के रहने की जगह कम हो सकती है, जबकि कुछ प्रजातियों को ठंडे इलाकों की तलाश में और ज्यादा ऊंचाई की ओर जाना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा चिंता रॉयली पिका को लेकर सामने आई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके लिए आने वाले वर्षों में उपयुक्त इलाका कम होने का खतरा है। देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों ने चार हिमालयी पिका प्रजातियों पर यह अध्ययन किया है। इसमें वर्ष 2050 और 2070 तक बदलते मौसम के बीच इन प्रजातियों के रहने के लिए उपयुक्त इलाकों का अनुमान लगाया गया। अध्ययन साइंटिफिक रिपोर्ट्स में पब्लिश हुआ है। पहले समझिए... पिका क्या होता है? पिका खरगोश जैसा दिखने वाला छोटा स्तनपायी जीव है। यह खरगोश और खरहा की तरह ही लैगोमॉर्फा समूह से जुड़ा है, लेकिन इसका परिवार अलग है। यह शाकाहारी होता है और हिमालय के ऊंचे, ठंडे और कई जगह चट्टानी इलाकों में रहता है। पिका ठंडे मौसम में रहने के लिए अच्छी तरह अनुकूलित है। इसलिए तापमान, बारिश, बर्फ और आसपास उगने वाली वनस्पतियों में बदलाव का असर इस पर जल्दी पड़ सकता है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इसे पहाड़ों में बदलते मौसम का संकेत देने वाला जीव मानते हैं। हिमालय बाकी इलाकों से ज्यादा तेजी से गर्म हो रहा अध्ययन में सामने आया कि समुद्र तल से 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों का तापमान करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक की दर से बढ़ा है। यह क्षेत्रीय औसत करीब 0.2 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक से दोगुने से भी ज्यादा है। हिंदूकुश-हिमालय क्षेत्र में इस सदी के अंत तक तापमान में 2.6 से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। बढ़ती गर्मी का मतलब सिर्फ तापमान बढ़ना नहीं है। बर्फ कितने समय तक रहती है, बारिश कब और कितनी होती है और पहाड़ों में पौधों के बढ़ने का समय कितना बदलता है, इन सभी चीजों का असर पिका के जीवन पर पड़ सकता है। 2050 और 2070 में क्या हो सकता है? वैज्ञानिकों ने दो अलग-अलग परिस्थितियों को मानकर 2050 और 2070 के मॉडल तैयार किए। एक स्थिति में प्रदूषण और गर्मी बढ़ने की रफ्तार अपेक्षाकृत कम मानी गई, जबकि दूसरी में ज्यादा बढ़ोतरी की स्थिति को देखा गया। इसके साथ यह भी जांचा गया कि अगर पिका अपने मौजूदा इलाके से किसी दूसरे ठंडे और उपयुक्त इलाके तक पहुंच सके तो उसकी स्थिति कैसी होगी। दूसरी तरफ यह भी देखा गया कि अगर वह आसानी से दूसरी जगह नहीं जा पाए तो क्या असर होगा। यहीं से एक अहम बात सामने आई। सिर्फ नया ठंडा इलाका मिलना काफी नहीं है, पिका का वहां तक पहुंच पाना भी जरूरी है। अगर पहाड़ों के बीच उसके मौजूदा और नए इलाकों के बीच रास्ता नहीं बचा, तो वह बदलते मौसम के साथ अपना ठिकाना नहीं बदल पाएगा। इसलिए वैज्ञानिकों ने पिका के अलग-अलग इलाकों के बीच प्राकृतिक संपर्क बनाए रखने को बेहद जरूरी बताया है। पिका छोटा लेकिन भूमिका अहम इससे साफ है कि पहाड़ गर्म होने पर सभी पिका प्रजातियां एक ही तरह से प्रभावित नहीं होंगी। किसी के लिए जगह कम होगी, तो किसी को ज्यादा ऊंचाई पर नए इलाके मिल सकते हैं। पिका छोटा जरूर है, लेकिन हिमालय के ऊंचे इलाकों के लिए इसकी भूमिका बड़ी है। यह ठंडे और चट्टानी पहाड़ी इलाकों में रहने वाला शाकाहारी जीव है और मौसम में बदलाव के प्रति संवेदनशील है। इसलिए पिका की संख्या और उसके रहने की जगह में बदलाव वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद कर सकता है कि हिमालय में तापमान, बारिश, बर्फ और वनस्पतियों में कितना बदलाव हो रहा है। ------------------- यह भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में 11% कम हुई बर्फ, तेजी से फैले शहर:जहां कंक्रीट वहां ज्यादा गर्मी, पानी-खेती से पर्यटन तक बढ़ी चुनौती उत्तराखंड को बर्फीली चोटियों, घने जंगलों और नदियों के राज्य के रूप में देखा जाता है, लेकिन पिछले 30 साल में इसकी जमीन की तस्वीर तेजी से बदली है। 1992 से 2022 के बीच बर्फ का क्षेत्र घटा, प्राकृतिक वनस्पति कम हुई और निर्मित क्षेत्र करीब 13 गुना बढ़ गया। इसी दौरान बारिश और तापमान के पैटर्न में भी बदलाव दिखाई दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav Live : सीएम योगी का अखिलेश पर करारा हमला | UP Election

CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav Live : सीएम योगी का अखिलेश पर करारा हमला | UP Election #cmyogi #yogiadityanath #yoginews #akhileshyadav #cmyogiattack #yogivakhilesh #upelection डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, ashok vihar robbery case, food department inspection, vande mataram controversy, vande mataram political row, rss coordination meeting, amit shah siliguri visit, pakistan isi shahzad bhatti, reasi search operation, ladakh gen z girl, supreme court on vehicle insurance

Continue reading on the app

  Sports

क्या अब भी हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानिए पूरा गुणा-गणित

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की राहें काफी मुश्किल हैं। इंग्लैंड और नीदरलैंड से मिली हारों ने टीम को गर्त में ढकेल दिया है। इसके बावजूद संभावनाएं बनी हुई हैं। भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है, जानिए पूरा गुणा- गणित। Sun, 23 Aug 2026 17:27:13 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: 'Pakistan बना दिया..', रुबिका का जवाब सुनकर किसे लगी मिर्ची ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:13:55+00:00

Anuma Acharya Vs Radhika Khera : Rahul Gandhi के बयान पर अनुमा और राधिका में जोरदार बहस ! | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:16:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers