Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने मिड-डे मील रसोइयों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा

UP News: सीएम योगी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी वर्गों के लिए ताबड़तोड़ सौगात दे रहे हैं. इस बीच सीएम योगी ने अब राज्य के मिड-डे-मील रसोइयों को भी बड़ी सौगात दी है. दरअसल, सीए्म योगी ने मिड-डे-मील रसोइयों को भी फ्री इलाज की सुविधा देने का एलान किया है. सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिड-डे-मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

3.54 लाख रसोईयों को मिलेगा कैशलैस इलाज का लाभ

कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "विद्यालय की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, वह लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है. इस पुनीत दायित्व को अपने श्रम और ममत्व से निभाने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें 'पीएम पोषण' की वास्तविक आधारशक्ति हैं."

सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "आज इन कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ होगा. सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक की यह पहल हमारी रसोइया माताओं-बहनों के श्रम के प्रति 'डबल इंजन सरकार' की कृतज्ञता और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है."

सीएम योगी ने मिड-डे-मील रसोइयों को वितरित की किट

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने यूपी के मिड-डे-मील रसोईयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक, कैशलेस चिकित्सा का कार्य और परिधान की किट वितरित की. इसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा कि रक्षा बंधन से ठीक पहले हम प्रदेश की 3.53 लाख से अधिक रसोईयों के चार नए कार्यक्रम को लेकर यहां आए हैं. सीएम योगी ने कहा कि चार नई योजनाएं आपके लिए घोषित की जा रही है.

रसोइयों के लिए चार नई योजनाओं की शुरुआत

इनमें पहली बांधेयवृद्धि, दूसरा अगर किसी रसोईया के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को दो लाख रुपये की सहायता, और तीसरा प्रत्येक रसोइया और उसके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.  इसके अलावा महिला रसोइया को ड्रेस के लिए मिलने वाले 500 रुपये को बढ़ाकर 1000  रुपये कर  दिया गया.

Continue reading on the app

गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस, इतने करोड़ का जुर्माना लगाने की दी चेतावनी?

Govinda Issued Legal Notice Defamation: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को लेकर कई दिनों से विवाद देखने को मिल रहा है. रोज उनके बारे में कोई न कोई खबर आ ही जाती है. बीते दिनों देखने को मिला था कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट पहुंची थी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह गोविंदा से तलाक ले सकती हैं. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने उस दौरान साफ किया था कि वह तलाक का केस वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. लेकिन इसके बावजूद ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है. हाल ही में गोविंदा अस्पताल में नजर आए. जिसके बाद उनके फैंस चिंतिंत हो गए कि अचानक उन्हें हॉस्पिटल क्यों जाना पड़ा. इसके साथ ही गोविंदा की ओर से एक मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, फर्जी खबरें फैलाने वाले के खिलाफ करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और करोड़ों रुपये का हर्जाना भी वसूला जाएगा. 

गोविंदा ने जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस

दरअसल, गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अफवाहें और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. जिसको लेकर उनकी ओर से एक लीगल नोटिस जारी किया गया है. हाल ही में गोविंदा की कथित कोर्ट मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर सामने आई थी. जिसमें दावा किया गया था कि वह रानी स्वर्णकार से शादी कर रहे हैं. इससे पहले गोविंदा के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. जिन्हें बाद में गलत बताया गया. अब गोविंदा की ओर से ऐसी खबरों और अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया गया है. गोविंदा की ओर से जारी किए गए नोटिस में दोषियों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है.

किन-किन दी गई चेतावनी

गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में आम लोगों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा न की जाए. नोटिस में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक सामग्री का उल्लेख किया गया है. गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान, समानता तथा  पर्सनल लाइफ  या मैरिज लाइफ से संबंधित किसी भी सामग्री को AI अथवा डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार करने, उसमें हेरफेर करने या उसका यूज करने की अनुमति नहीं है. 

दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ये एक्शन लेने का भी जिक्र

गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में मानहानि, प्राइवेसी के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से संबंधित लागू कानूनों के तहत दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई किए जाने का जिक्र है. इतना ही नहीं नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि वे अदालत से कथित रूप से दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ बैंक खातों पर कार्रवाई, संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक, पासपोर्ट जब्त करने और अन्य कानूनी कदम उठाने की मांग कर सकते हैं.

अस्पताल से निकलते हुए नजर आए गोविंदा

वहीं, गोविंदा का इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है. जिसमें वह अस्पताल से निकलते हुए दिए. वायरल वीडियो में एक्टर ने मुंह पर मास्क लगा रखा है और वह काफी मायूस भी नजर रहे हैं. पैपराजी ने जब पूछा, ' सर कैसे हैं?' तो गोविंदा ने कहा, ‘ठीक हूं’ फिर वह कैमरों की तरफ हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गोविंदा अस्पताल क्यों पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: कॉमेडियन राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी जानकारी

 

Continue reading on the app

  Sports

उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी को गुमनाम गेंदबाज ने किया आउट, कौन हैं बिश्वोरजीत कोंथौजम, जिनका बॉक्सिंग से है पुराना नाता

Who is Bishworjit Konthoujam: बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उस वक्त सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि कभी बॉक्सिंग रिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिश्वोरजीत का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था. कंधे की चोट के बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़कर क्रिकेट को अपनाया. मणिपुर के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने और इंग्लैंड के क्लब में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बाद, अब दलीप ट्रॉफी में वैभव का विकेट लेना उनके संघर्षपूर्ण सफर का एक नया अध्याय बन गया है. Sun, 23 Aug 2026 16:06:50 +0530

  Videos
See all

Reservation को लेकर AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh ने BJP पर साधा निशाना, आरक्षण के लिए बताया खतरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:12:04+00:00

AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh का आरोप, कहा- Jaunpur से स्कूल हो गए चोरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers