शॉर्ट बॉल बनी ऋषभ पंत की दुश्मन, लेफ्ट हैंड पर गेंद लगते ही दर्द से छटपटा उठे, छोड़ना पड़ा मैदान
Rishabh Pant Injury: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा. पारी के 58वें ओवर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक खतरनाक शॉर्ट पिच गेंद उनके बाएं हाथ पर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गए. गेंद लगते ही पंत दर्द से तड़प उठे और फीजियो की मदद से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए. उनकी इस चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट का कीर्तिमान, दिग्गजों के क्लब में आया नया नाम, 38 की उम्र में भी घातक
nathan lyon 600 international wickets: ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए मुकाबले में लियोन ने अपने 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए. वह यह कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें गेंदबाज और शेन वॉर्न के बाद दूसरे स्पिनर हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








