गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस, इतने करोड़ का जुर्माना लगाने की दी चेतावनी?
Govinda Issued Legal Notice Defamation: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को लेकर कई दिनों से विवाद देखने को मिल रहा है. रोज उनके बारे में कोई न कोई खबर आ ही जाती है. बीते दिनों देखने को मिला था कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट पहुंची थी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह गोविंदा से तलाक ले सकती हैं. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने उस दौरान साफ किया था कि वह तलाक का केस वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. लेकिन इसके बावजूद ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है. हाल ही में गोविंदा अस्पताल में नजर आए. जिसके बाद उनके फैंस चिंतिंत हो गए कि अचानक उन्हें हॉस्पिटल क्यों जाना पड़ा. इसके साथ ही गोविंदा की ओर से एक मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, फर्जी खबरें फैलाने वाले के खिलाफ करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और करोड़ों रुपये का हर्जाना भी वसूला जाएगा.
गोविंदा ने जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस
दरअसल, गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अफवाहें और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. जिसको लेकर उनकी ओर से एक लीगल नोटिस जारी किया गया है. हाल ही में गोविंदा की कथित कोर्ट मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर सामने आई थी. जिसमें दावा किया गया था कि वह रानी स्वर्णकार से शादी कर रहे हैं. इससे पहले गोविंदा के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. जिन्हें बाद में गलत बताया गया. अब गोविंदा की ओर से ऐसी खबरों और अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया गया है. गोविंदा की ओर से जारी किए गए नोटिस में दोषियों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है.
किन-किन दी गई चेतावनी
गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में आम लोगों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा न की जाए. नोटिस में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक सामग्री का उल्लेख किया गया है. गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान, समानता तथा पर्सनल लाइफ या मैरिज लाइफ से संबंधित किसी भी सामग्री को AI अथवा डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार करने, उसमें हेरफेर करने या उसका यूज करने की अनुमति नहीं है.
दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ये एक्शन लेने का भी जिक्र
गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में मानहानि, प्राइवेसी के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से संबंधित लागू कानूनों के तहत दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई किए जाने का जिक्र है. इतना ही नहीं नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि वे अदालत से कथित रूप से दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ बैंक खातों पर कार्रवाई, संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक, पासपोर्ट जब्त करने और अन्य कानूनी कदम उठाने की मांग कर सकते हैं.
अस्पताल से निकलते हुए नजर आए गोविंदा
वहीं, गोविंदा का इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है. जिसमें वह अस्पताल से निकलते हुए दिए. वायरल वीडियो में एक्टर ने मुंह पर मास्क लगा रखा है और वह काफी मायूस भी नजर रहे हैं. पैपराजी ने जब पूछा, ' सर कैसे हैं?' तो गोविंदा ने कहा, ‘ठीक हूं’ फिर वह कैमरों की तरफ हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गोविंदा अस्पताल क्यों पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: कॉमेडियन राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी जानकारी
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील सैद्धांतिक रूप से करीब पूरी हो गई है और अब दोनों पक्ष कानूनी और तकनीकी भाषा पर कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी।
राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में गोर ने कहा कि समझौते की मुख्य बातें तय हो गई थीं और बाकी काम में टेक्स्ट के कुछ हिस्सों को फिर से व्यवस्थित और अंतिम रूप देना शामिल था।
गोर ने कहा, सिद्धांत रूप में, ट्रेड डील का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है।
उन्होंने समझौते को अंतिम रूप देने में हुई देरी का मुख्य कारण कानूनी और तकनीकी भाषा से जुड़ी प्रक्रियाओं को बताया।
अमेरिकी राजदूत ने अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्तावित उस कानून को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर भी बात की, जिसके तहत रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस कदम को राजनीतिक दलों के दोनों पक्षों के नेताओं का समर्थन मिल रहा है और इस बात पर जोर दिया कि यह व्हाइट हाउस की तरफ से शुरू की गई पहल नहीं है।
गोर ने कहा, यह ऐसी चीज नहीं है जिसका व्हाइट हाउस ने समर्थन किया हो। आपको राष्ट्रपति ट्रंप का इसे आगे बढ़ाते हुए कोई क्लिप नहीं मिलेगा।
यह मानते हुए कि इस कदम का भारत पर असर पड़ सकता है, उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
गोर ने कहा, राष्ट्रपति पहले दिन से ही रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस संघर्ष को खत्म करने को बेहद जरूरी बताया।
गोर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीबी रिश्तों पर भी जोर दिया और उनके संबंधों को गहरी और व्यक्तिगत दोस्ती बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता काम करने में विश्वास रखने वाले और नतीजों पर ध्यान देने वाले हैं, और वे आपसी हित के मुद्दों पर तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, वे दोनों ही आगे की सोचने वाले हैं, तेजी से काम करना चाहते हैं और नतीजों पर ध्यान देते हैं। हमारे राष्ट्रपति प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं।
2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद जब ट्रंप पद पर नहीं थे, उस समय को याद करते हुए गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लगातार समर्थन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर गहरी छाप छोड़ी थी।
उन्होंने कहा, जब आप ऊंचे ओहदे पर होते हैं, जब आप ओवल ऑफिस में होते हैं, तो हर कोई आपका दोस्त बनना चाहता है। लेकिन जब आप पद पर नहीं होते, तभी आपको असल में पता चलता है कि आपके दोस्त कौन हैं। और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सच्चे दोस्त साबित हुए।
गोर के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच आपसी भरोसे ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत किया है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










