Responsive Scrollable Menu

Yash की फिल्म Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में भीड़ पर गिरा भारी साउंड सिस्टम, 2 लोग घायल

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भीड़ के बीच एक भारी-भरकम साउंड सेट-अप गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद एक्टर ने अपनी स्पीच रोककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों की मदद करने की अपील की। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में अभिनेता यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' का प्री-रिलीज इवेंट चल रहा था। यूनिवर्सिटी में हजारों की संख्या में फैंस और लोग जुटे थे। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस बार-बार लोगों से पीछे हटने का अनुरोध कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद कई लोग मंच के करीब चले गए।

इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone Spirit Controversy | दीपिका पादुकोण ने वांगा ब्रदर्स के दावों का दिया मौन जवाब, 'महिला विरोधी सोच' वाली पोस्ट ने मचाया बवाल

सामने आया हादसे का वीडियो

घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवाओं को कार्यक्रम स्थल के आसपास बनी संरचनाओं पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान पूरा साउंड सिस्टम अचानक नीचे गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यश ने बीच में रोकी अपनी स्पीच

हादसे के वक्त यश मंच पर स्पीच दे रहे थे। साउंड सिस्टम गिरते ही साउंड और लाइट का एक हिस्सा खराब हो गया। जैसे ही अभिनेता को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और छात्रों का हाल-चाल पूछा, "अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक है? क्या सब लोग सुरक्षित हैं?"

इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जांच करने को कहा। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आयोजकों द्वारा स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दिए जाने के बाद यश ने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: Govinda और Ssunita Ahuja के मैरिज विवाद पर आरती सिंह का बयान, 'परिवार का मामला है, मामी से फोन पर बात करूंगी'

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

Continue reading on the app

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने Tamanna संग की सगाई, Instagram पर साझा किया भावुक नोट

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रर मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है। मोहसिन अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरु करने जा रहे हैं, जल्द ही वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
गौरतलब है कि मोहसिन खान को टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है। उन्होंने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ सगाई की फोटोज शेयर की है।

मोहसिन खान की हुई सगाई
टीवी एक्टर ने अपनी प्रेमिका तमन्ना से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्टर नए ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय काफी वायरल हो रही है। आप इन फोटोज में देख सकते हैं कि एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपने पार्टनर तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं, जो रैड कलर की ड्रेस पहनीं है, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों में एक्टर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।

मंगेतर के लिए प्यार भरा नोट
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"

पहली बार ही हो गया था इश्क
इतना ही नहीं, मोहसिन ने आगे लिखा, " जब हमने पहली बार एक-दूसरो के देखा, तो मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार गाया 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे', तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मुझे मेरा हमसफर मिल गया था।"

तमन्ना को पाकर एक्टर फूले नहीं समा रहे
मोहसिन ने कहा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका हमसफर मिलता है, तो उसके साथ रहने का फैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे जरुरी फैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।"

इतना ही नहीं, मोहसिन ने लिखा कि वह और तमन्ना प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।"

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी बांग्लादेश को नहीं हुआ नुकसान, WTC में अब भी भारत से आगे

world test championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम का जीत प्रतिशत 80 हो गया है, जिससे वह सबसे ऊपर मजबूती से बनी हुई है. वहीं, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.6 से घटकर 55.5 हो गया है, लेकिन उसे रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारत का मौजूदा जीत प्रतिशत 53.3 है. Sun, 23 Aug 2026 12:31:50 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Attack News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:40:24+00:00

Chhatron Ki Goonj कार्यक्रम के बाद दिल्ली में लगे Rahul Gandhi 'रीयल लाइफ बैटमैन' के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers