टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रर मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है। मोहसिन अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरु करने जा रहे हैं, जल्द ही वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
गौरतलब है कि मोहसिन खान को टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है। उन्होंने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ सगाई की फोटोज शेयर की है।
मोहसिन खान की हुई सगाई
टीवी एक्टर ने अपनी प्रेमिका तमन्ना से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्टर नए ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय काफी वायरल हो रही है। आप इन फोटोज में देख सकते हैं कि एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपने पार्टनर तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं, जो रैड कलर की ड्रेस पहनीं है, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों में एक्टर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
मंगेतर के लिए प्यार भरा नोट
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"
पहली बार ही हो गया था इश्क
इतना ही नहीं, मोहसिन ने आगे लिखा, " जब हमने पहली बार एक-दूसरो के देखा, तो मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार गाया 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे', तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मुझे मेरा हमसफर मिल गया था।"
तमन्ना को पाकर एक्टर फूले नहीं समा रहे
मोहसिन ने कहा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका हमसफर मिलता है, तो उसके साथ रहने का फैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे जरुरी फैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।"
इतना ही नहीं, मोहसिन ने लिखा कि वह और तमन्ना प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।"
Continue reading on the app
फ्रांस में पेरिस के पास बुसी-सेंट-जॉर्जेस में सितंबर 2026 में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन होगा। इसे फ्रांस का पहला बड़ा हिंदू मंदिर बताया जा रहा है। मंदिर के उद्घाटन के साथ 2 से 14 सितंबर तक 13 दिन का ‘फेस्टिवल ऑफ कल्चर’ होगा। इसमें लोगों को हिंदू परंपराओं, भारतीय कला, संगीत और संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यह मंदिर सिर्फ पूजा के लिए नहीं होगा। यहां सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी होंगे। उद्घाटन में भारतीय मूल के लोगों के साथ हिंदू समुदाय और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर के खुलने से फ्रांस में रहने वाले भारतीय और हिंदू समुदाय को पूजा और संस्कृति से जुड़ने के लिए एक बड़ा केंद्र मिलेगा। पेरिस के पास बनाया गया है मंदिर यह मंदिर पेरिस से करीब 30 किलोमीटर दूर बुसी-सेंट-जॉर्जेस में स्थित है। मंदिर के खुलने के बाद यह फ्रांस में रहने वाले हिंदू समुदाय के लिए पूजा और धार्मिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। इसके अलावा भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले फ्रांसीसी और दूसरे देशों के लोग भी यहां आकर भारतीय परंपराओं को समझ सकेंगे। भारतीय समुदाय के लिए बड़ा मौका मंदिर का उद्घाटन फ्रांस में रहने वाले भारतीय और हिंदू समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और भारतीय संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय मूल के लोगों के अलावा हिंदू समुदाय और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले दूसरे लोग भी शामिल हो सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
Continue reading on the app