Ind vs SL Test Analysis: जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी और राहुल का छक्का, क्या Sri Lanka की वापसी ने बढ़ाई भारत की मुश्किल?
भारत ने श्रीलंका ने खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार यहां लंच तक सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 88 रन बनाए। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 13 और कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को राहुल (18) और जायसवाल (45) ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई।
जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और इस दौरान कट शॉट खेलने से परहेज किया जो अतीत में कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बना है। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव खेला। राहुल ने भी संयमित बल्लेबाजी की और जयसूर्या की गेंद पर उनके सिर के ऊपर से छक्का लगाया। हालांकि कुमारा की गेंद पर स्क्वायर कट खेलने की कोशिश में राहुल ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच थमा दिया।
जायसवाल बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन असिथा फर्नांडो की अंदर आती शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए। जायसवाल के आउट होने के बाद कुछ देर मैदान पर तनातनी भी दिखी। गॉल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डिकवेला से हुई कहासुनी को लेकर फर्नांडो ने जायसवाल को विदाई देने का इशारा किया। जायसवाल पीछे मुड़े और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई।
इस दौरान उनका हेलमेट फर्नांडो के माथे से भी छू गया। हालांकि श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद डिसिल्वा ने स्पिनर केशारा नुवानथा की गेंद पर पडिक्कल का कैच भी छोड़ दिया। उस समय पडिक्कल एक रन पर थे। पडिक्कल और गिल ने इसके बाद बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी करते हुए भारत को लंच तक दो विकेट पर 88 रन तक पहुंचाया।
ONGC Engineer Graduate Trainee Admit Card 2026 for 52 Post
ONGC Graduate Trainee 2026 Admit Card Download Now Latest Update: ONGC Graduate Trainee Admit Card 2026 Released: ONGC ने Graduate Trainee CBT के लिए Admit Card 22 August 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना Hall Ticket डाउनलोड करके Exam Date, Reporting Time और Exam Centre की जानकारी जरूर चेक करें। Post Update Date: ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sarkarinaukrijobalert.com







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
