Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 53 की उम्र में KK ने कहा था दुनिया को अलविदा, जानिए कॉन्सर्ट से लेकर होटल तक आखिर उस रात क्या-क्या हुआ

KK Death Story: आज से करीब चार साल पहले 31 मई 2022 की रात बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) यानी KK का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. ये रात उनेक फैंस के लिए कभी न भूल पाने वाली रात बन गई. कोलकाता के नजरुल स्टेज पर उन्होंने अपना आखिरी लाइव कॉन्सर्ट किया था. यहां पर केके ने करीब तीन घंटे तक लगातार परफॉर्मेंस किया. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें होटल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उस समय उनकी उम्र 53 साल थी. आज उनकी मौत को चार साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनका आज 58वां जन्मदिन है, लेकिन बदकिस्मती से वो हमारे साथ नहीं हैं. आइए जानते हैं कि कॉन्सर्ट से लेकर होटल तक उस रात उनके साथ-साथ क्या हुआ था. 

क्या KK को पहले से अपनी तबीयत खराब होने का अंदाजा था?

KK की मौत के बाद सामने आई जानकारी ने इस सवाल को जन्म दिया कि क्या उन्हें अपनी तबीयत को लेकर पहले से परेशानी महसूस हो रही थी. हालांकि, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि उन्हें अपनी मौत का पहले से अहसास हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल और पुलिस जानकारी में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी कर ली थी. हां, जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्हें पहले से कुछ दिक्कते थीं.

पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  KK की मैन कोरोनरी आर्टरी में करीब 80 फीसदी ब्लॉकेज था और दूसरी धमनियों में भी छोटे ब्लॉकेज पाए गए. डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें लंबे समय से दिल से जुड़ी दिक्कतें थीं. लेकिन वह इसका इलाज नहीं करा रहे थे. 

पेट की समस्या समझकर लेते थे एंटासिड

KK की तबीयत से जुड़ी सबसे अहम जानकारी उनकी पत्नी और पुलिस की जांच के जरिए सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, KK ने अपनी पत्नी ज्योति से फोन पर हाथ और कंधों में दर्द की शिकायत की थी. जांच में यह भी सामने आया कि वह काफी मात्रा में एंटासिड लेते थे. उनके होटल के कमरे से भी एंटासिड बरामद हुई थी. डॉक्टरों का कहना था कि केके पेट की समस्या समझकर एंटासिड ले रहे थे. 

आखिरी कॉन्सर्ट में लगातार पसीना पोंछते दिखे

KK के आखिरी कॉन्सर्ट के कई वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए. जिसमें वह लगातार स्टेज पर पसीने पोछते हुए नजर आए.  कुछ वीडियो में वह गर्मी की वजह से असहज दिखाई दे रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ऑर्गनाइज़र से स्पॉटलाइट कम करने की बात भी कही थी. एक वीडियो में KK तौलिये से चेहरा पोंछते दिखाई देते हैं और आसपास से भी गर्मी का जिक्र करते हुए दिखाई. कुछ अन्य फुटेज में उन्हें शो खत्म होने के बाद स्टेज से बाहर ले जाते हुए देखा गया. इन सीन ने बाद में उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए, हालांकि केवल वीडियो देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उस समय उनकी हर परेशानी का कारण क्या था. 

स्टेज की भीड़ पर भी उठे थे सवाल

KK की मौत के बाद कॉन्सर्ट के इंतजामों को लेकर भी काफी बहस और सवाल उठे. कई लोगों ने कहा कि इवेंट में जरूरत से ज्यादा लोग मौजूद थे और एयर कंडीशनिंग ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भीड़ काफी ज्यादा दिखाई दे रही थी. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका में नजरुल स्टेज में कथित कुप्रबंधन और क्षमता से ज्यादा भीड़ के आरोप लगाए गए. इस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा था. हालांकि, इससे यह पुष्टि नहीं होती है कि केके की मौत इस वजह हुई थी क्योंकि मेडिकल जांच में दिल जुड़ी बीमारी सामने आई थी. 

शो के बाद होटल पहुंचे

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद KK होटल लौटे गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल पहुंचने के बाद केके ने भारीपन और बेचैनी महसूस की और कुछ ही समय बाद गिर गए थे. उन्हें रात करीब 10 बजे कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था.  

‘पल’ से शुरू हुआ सफर

KK की आखिरी परफॉर्मेंस से जुड़ी सबसे इमोशनल बात उनके म्यूजिक जर्मी से जुड़ी है. 1999 में उनके पॉपुलर एल्बम ‘पल’ ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी. ‘पल’ और ‘यारों’ जैसे गानों से उन्होंने यंगस्टर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में ‘आंखों में तेरी’, ‘जरा सा’, ‘खुदा जाने’ और ‘तड़प तड़प’ जैसे कई यादगार गाए. जिन्हें उनके फैंस आज भी गाते और सुनते हैं.  

ये भी पढ़ें: '3 ईडियट्स' का ये एक्टर लाठी के सहारे चलने को हुआ मजबूर, फिल्म में निभाया था अहम किरदार, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Continue reading on the app

ईरान से तनाव के बीच होर्मुज को ट्रंप ने फिर बताया अमेरिकी इलाका, शेयर किया नक्शा

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के टूटने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की एक तस्वीर शेयर की और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को एक बार फिर से अमेरिकी इलाका बता दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, "न्यू: अमेरिकी क्षेत्र- होर्मुज जलडमरूमध्य."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी बांग्लादेश को नहीं हुआ नुकसान, WTC में अब भी भारत से आगे

world test championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम का जीत प्रतिशत 80 हो गया है, जिससे वह सबसे ऊपर मजबूती से बनी हुई है. वहीं, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.6 से घटकर 55.5 हो गया है, लेकिन उसे रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारत का मौजूदा जीत प्रतिशत 53.3 है. Sun, 23 Aug 2026 12:31:50 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Attack News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:40:24+00:00

Chhatron Ki Goonj कार्यक्रम के बाद दिल्ली में लगे Rahul Gandhi 'रीयल लाइफ बैटमैन' के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers