Responsive Scrollable Menu

ईरान से तनाव के बीच होर्मुज को ट्रंप ने फिर बताया अमेरिकी इलाका, शेयर किया नक्शा

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के टूटने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की एक तस्वीर शेयर की और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को एक बार फिर से अमेरिकी इलाका बता दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, "न्यू: अमेरिकी क्षेत्र- होर्मुज जलडमरूमध्य."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Sugar-Free Kalakand Recipe: राखी पर मिठास रहे बरकरार, बिना चीनी के बनाएं ये हाई-प्रोटीन कलाकंद

Raksha Bandhan Sugar-Free Kalakand: रक्षाबंधन पर मिठाई का स्वाद लेना है, लेकिन ज्यादा चीनी भी अवॉइड करना चाहते है, तो घर पर बिना रिफाइंड चीनी वाला हाई-प्रोटीन कलाकंद बना सकते हैं। आमतौर पर इसे दूध, पनीर और चीनी से तैयार किया जाता है, लेकिन अगर आप रिफाइंड चीनी कम करना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।

घर पर तैयार किए गए कलाकंद में मिठास अपनी पसंद के हिसाब से रखी जा सकती है। साथ ही दूध, पनीर और मिल्क पाउडर जैसी सामग्री इसे ज्यादा प्रोटीन वाला विकल्प बनाने में मदद करती है। रक्षाबंधन पर घर की मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह कलाकंद रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200 ग्राम पनीर
  • 3-4 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • स्वादानुसार शुगर-फ्री स्वीटनर
  • बादाम और पिस्ता

बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन लें।  इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह पैन के तले में न लगे।

स्टेप 2:  दूध को लगातार पकाते हुए थोड़ा कम होने दें। जब दूध की मात्रा कम होकर गाढ़ी होने लगे, तो आंच धीमी कर दें। इस दौरान दूध को चलाते रहना जरूरी है।

स्टेप 3: अब पनीर को अच्छी तरह मसलकर या क्रम्बल करके दूध में डालें। इसके बाद मिल्क पाउडर भी मिला दें। दोनों चीजों को दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 4:  अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। धीरे-धीरे दूध, पनीर और मिल्क पाउडर मिलकर गाढ़े मिश्रण में बदलने लगेंगे। मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह पैन के किनारों को छोड़ने न लगे और कलाकंद जैसी कंसिस्टेंसी न बन जाए।

स्टेप 5:  अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी-विहीन स्वीटनर और इलायची पाउडर डालें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट और पकाएं।

ध्यान रखें: स्वीटनर को बहुत ज्यादा मात्रा में डालने से स्वाद बिगड़ सकता है, इसलिए इसे धीरे-धीरे मिलाना बेहतर है।

स्टेप 6: एक ट्रे में हल्का सा घी लगाएं। तैयार कलाकंद के मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच की मदद से बराबर फैला दें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबा दें।

स्टेप 7: कलाकंद को कमरे के तापमान पर कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे सेट होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। अच्छी तरह सेट होने के बाद चाकू से चौकोर या अपनी पसंद के आकार में टुकड़े काट लें।

डायबिटीज वालों के लिए जरूरी बात
रिफाइंड चीनी न डालने का मतलब यह नहीं कि कलाकंद पूरी तरह शुगर-फ्री है। दूध में प्राकृतिक शुगर यानी लैक्टोज मौजूद होता है। डायबिटीज होने पर स्वीटनर और इसकी मात्रा डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से तय करें।

कलाकंद बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • कलाकंद की सही कंसिस्टेंसी के लिए दूध को जल्दबाजी में तेज आंच पर न पकाएं।
  • धीमी आंच पर पकाने से मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा होता है और स्वाद भी बेहतर रहता है।
  • पनीर जितना ताजा होगा, कलाकंद का स्वाद और टेक्सचर उतना ही अच्छा आएगा।

यह भी पढ़ें: बची रोटियों को न समझें बेकार, नाश्ते से डेजर्ट तक बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिश

Continue reading on the app

  Sports

'मैं अब संन्यास लेना चाहता हूं...', 551 विकेट चटकाने वाले भारतीय स्पिनर ने कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान

karn sharma retirement: कर्ण शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जब उन्हें 2014 में टी20 मैच खेलने का मौका मिला. इसके बाद इसी साल विराट कोहली की कप्तानी में उन्होंने वनडे और टेस्ट डेब्यू भी किया. हालांकि, उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले. उनका इंटरनेशनल करियर सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा, जिसमें कुल 5 विकेट चटकाए. Sun, 23 Aug 2026 13:16:22 +0530

  Videos
See all

Delhi Jasola Rescue: नाले में गिरा बच्चा 24 घंटे बाद भी नहीं मिला, दिल्ली में लोगों ने किया बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T08:15:56+00:00

1 बजे की नॉनस्टॉप खबरें | UP Rain News | Flood News Today | Bihar News | Top News | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T08:17:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers