Responsive Scrollable Menu

IND VS SL: बस कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट? जानें कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से कोलंबो में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. तो वहीं, दूसरी ओर मेजबान टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी. अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच किस टीम की ओर से ऊपर झुकता है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप इस मैच को लाइव कहां देख सकेंगे.

 

ऐसे हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़

श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: अगले 13 घंटे भारी! 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में एक बार फिर से आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान लोगों को अधिक सावधान रहने की भी जरूरत है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, केरल और असम में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.  वहीं, अगर मौसम के बारे में पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. इसलिए यात्रा पर जाने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लें.

जानें आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में 23 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लेकिन दिन के समय में दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और उमस परेशान करने वाली है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.
 

ये भी पढ़ें; जापान में कुदरत ने फिर मचाई तबाही! 5.9 तीव्रता के भूकंप से हिला देश का पूर्वी इलाका; 23 लोग घायल

यूपी के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में भारी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवां के झोंके चल सकते हैं. वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
 

राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश और कुछ इलाकों में लू का अलर्ट

राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, करौली, धौलपुर, और दौसा में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. वहीं जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में लू लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है. इसके साथ ही आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है.

जानें मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल, शिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, अनूपपुर, मांडला, सतना और डिंडोरी में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है. 

बिहार के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वही, अगर बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार के जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पू्र्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, और बेगूसराय में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है.
 

.ये भी पढे़ं; 'दुश्मन माने जाएंगे आर्थिक जंग में अमेरिका का साथ देने वाले पड़ोसी', ईरान की मिडिल ईस्ट के देशों को सख्त चेतावनी

जानें हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला और चंबा में मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 
 

ये भ पढ़ें: इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup में लगा क्रिकेट का तड़का, राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ का दिखा खास अंदाज

राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ, हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्टेडियम पहुंचे. दोनों ने उस मुकाबले का पूरा मजा लिया. Sun, 23 Aug 2026 08:51:49 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | Superfast News | PM Modi | Rahul Gandhi | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:46:06+00:00

America Entry in PoK LIVE: पाक में मिलिट्री विमान उतरे! | Pakistan | China | Turkey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers