Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: अगले 13 घंटे भारी! 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में एक बार फिर से आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान लोगों को अधिक सावधान रहने की भी जरूरत है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, केरल और असम में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.  वहीं, अगर मौसम के बारे में पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. इसलिए यात्रा पर जाने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लें.

जानें आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में 23 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लेकिन दिन के समय में दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और उमस परेशान करने वाली है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.
 

ये भी पढ़ें; जापान में कुदरत ने फिर मचाई तबाही! 5.9 तीव्रता के भूकंप से हिला देश का पूर्वी इलाका; 23 लोग घायल

यूपी के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में भारी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवां के झोंके चल सकते हैं. वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
 

राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश और कुछ इलाकों में लू का अलर्ट

राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, करौली, धौलपुर, और दौसा में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. वहीं जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में लू लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है. इसके साथ ही आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है.

जानें मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल, शिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, अनूपपुर, मांडला, सतना और डिंडोरी में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है. 

बिहार के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वही, अगर बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार के जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पू्र्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, और बेगूसराय में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है.
 

.ये भी पढे़ं; 'दुश्मन माने जाएंगे आर्थिक जंग में अमेरिका का साथ देने वाले पड़ोसी', ईरान की मिडिल ईस्ट के देशों को सख्त चेतावनी

जानें हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला और चंबा में मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 
 

ये भ पढ़ें: इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Continue reading on the app

'ब्रिक्स फ्रेंडशिप संडे ऑन साइकिल' का आयोजन हुआ, फिट इंडिया अभियान आगे बढ़ रहा: मांडविया

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विशाखापत्तनम में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्रिक्स देशों के बैठक के अवसर पर आयोजित संडे ऑन साइकिल का यह संस्करण विशेष रहा।

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने कहा, विशाखापत्तनम में ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर ब्रिक्स फ्रेंडशिप संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया अभियान आगे बढ़ रहा है। देश में 18,000 से अधिक जगहों पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन कर देश के युवा फिटनेस का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, साइकिल चलाने सबसे बेहतर व्यायाम है। साइकिल चलाने से हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ और सुरक्षित रहता है। साइकिल चलाने से इंधन की बचत भी होती है। हम सभी को विकसित भारत बनाने के लिए फिट रहना है। व्यक्ति के स्वस्थ रहने से समाज स्वस्थ होता है और स्वस्थ समाज ही स्वस्थ और फिट देश का निर्माण करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी उद्देश्य से फिटनेस अभियान चलाया है। हम सभी प्रत्येक संडे को साइकिल चलाकर उनके उद्देश्य को पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

भारत, अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत 22 और 23 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों के बैठक की मेजबानी कर रहा है। दो दिन तक चलने वाली इन बैठकों में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं। बैठकों का मकसद युवा मामलों और खेल के क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

डॉ. मनसुख मांडविया इन बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं, जबकि युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी बैठक का हिस्सा है।

23 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल होंगे। यह बैठक खेलों में सहयोग को मजबूत करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएगी।

2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है, जो लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कहा, मंत्रियों की ये बैठकें भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई बैठकों और चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगी और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: सारांश जैन का हुआ टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू, रविंद्र जडेजा ने पहनाई कैप

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ऑफ स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. टॉस से पहले सारांश को भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप पहनाई. Sun, 23 Aug 2026 09:20:22 +0530

  Videos
See all

Carney Vs Trump | World News | Trade War: US-Canada में Tariff war, रिश्तों में बढ़ी तल्खी #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:41:27+00:00

LIVE: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Delhi में स्पेस स्टार्टअप्स के CEO से बातचीत की। | ISRO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:38:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers