Responsive Scrollable Menu

हरियाणा- कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट के पते पर 4 मुस्लिम वोटर:SIR में खुलासा, 2 के आधार कार्ड भी मिले; परिवार को गलत इस्तेमाल का डर

करनाल में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अनीश भनवाला के मकान के पते पर चार मुस्लिम लोगों के वोट बने मिले। इसका खुलासा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट की जांच में हुआ। परिवार ने जब इसकी जांच कराई तो सामने आया कि चार में से दो लोगों के आधार कार्ड भी इसी पते पर बने हुए हैं। परिवार की ओर से सेक्टर-32 थाने में शिकायत दी गई है। उनका कहना है कि इन दस्तावेजों का किसी भी गतिविधि में इस्तेमाल किया जा सकता है। उनका बेटा इंटरनेशनल खिलाड़ी है। ऐसे में परिवार के मकान के पते पर इस तरह वोट और दूसरे डॉक्यूमेंट मिलना चिंताजनक है। इस मामले में जब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास वोटर लिस्ट आई थी। इसी लिस्ट की जांच के दौरान यह मामला सामने आया है। ये वोट कब बने हैं, इसकी जानकारी चुनाव आयोग ही दे पाएगा। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. 2010 में बिजली निगम के अधिकारी से खरीदा मकान अनीश के पिता एडवोकेट जगपाल ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत के कसहांडी गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वह करनाल के सेक्टर-6 में मकान नंबर 659 में रहते हैं। घर में उनके अलावा, पत्नी पूनम, बेटा अनीश और बेटी मुस्कान है। उन्होंने यह मकान साल 2010 में सुरेंद्र मोहन से खरीदा था। सुरेंद्र मोहन बिजली निगम में अधिकारी थे। मकान में कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहा जगपाल ने बताया कि इस मकान में पहले कभी कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहा। सुरेंद्र मोहन का परिवार फिलहाल अपने पैतृक घर कर्ण विहार में रहता है। इन दिनों SIR का काम चल रहा है। इसी दौरान नई वोटर लिस्ट जारी हुई, जिसमें लोग अपने वोट की जांच कर सकते हैं और गलत नाम होने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चार मुस्लिम लोगों के वोटर कार्ड बने मिले जगपाल ने बताया कि उनके एक दोस्त के पास भी वोटर लिस्ट थी और वह उसकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान मकान नंबर 659 के पते पर दर्ज मतदाताओं के नाम सामने आए। सेफ अली बेग पुत्र शाहनूर बेग, शाहनूर बेग पुत्र आमीर उदीन बेग, अयान अली बेग पुत्र शाहनूर बेग और हश्मिन बेग पुत्र शाहनूर बेग के वोट उनके मकान के पते पर बने हुए हैं। दो आधार कार्ड भी इसी पते पर मिले जगपाल ने बताया कि इसके बाद वह BLO के पास पहुंचे। वहां इन लोगों के आधार कार्ड मंगवाए गए। इनमें से शाहनूर बेग और अयान अली बेग के आधार कार्ड भी मकान नंबर 659 के पते पर बने मिले। उनका कहना है कि अब यह जांच का विषय है कि इन लोगों ने मकान का पता किस आधार पर दिया और संबंधित दस्तावेज किस प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए। जगपाल बोले- जिसने वोटर कार्ड बनाए, उसकी भी जांच हो जगपाल ने यह पता लगाया जाना चाहिए कि ये लोग कौन हैं, कहां रहते हैं और उन्होंने मकान नंबर 659 का पता क्यों और किस आधार पर दिया। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि संबंधित आधार कार्ड किसने बनाए और उनका वेरिफिकेशन किसने किया। वोटर लिस्ट में इन लोगों के नाम किस प्रक्रिया के तहत जोड़े गए और उनका वेरिफिकेशन किस अधिकारी या कर्मचारी ने किया, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। SHO बोले- जांच कर रहे सेक्टर-32 थाना SHO सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को शिकायत मिली है। परिवार ने जिन चार लोगों के नाम दिए हैं, उन्हें लेकर चुनाव आयोग और BLO से बात की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

वनडे में रनों की 5 सबसे बड़ी जीत, 342 रन से मैच अपने नाम कर चुकी है टीम, विश्व कीर्तिमान एक साल से कायम है

5 biggest wins by runs in odi history: क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे मुकाबले हुए हैं जहां एकतरफा आंधी ने विरोधी टीमों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने दक्षिण अफ्रीका को सबसे बड़े अंतर से धूल चटाई थी. इस फेहरिस्त में भारत, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी शामिल हैं, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ लक्ष्य देकर विरोधियों का सूपड़ा साफ किया.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

PM Modi का Youth Connect Plan! Gen-Z से जुड़ने के लिए Social Media पर जोर | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:38:28+00:00

Breaking News Live | देश - दुनिया की बड़ी खबरें | Satyendar Jain | PM Modi | | Today's Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:44:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers