प्रतापगढ़ में भतीजे को बचाने नाले में कूदे चाचा की भी मौत, Rescue Operation जारी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मेंधोली बाजार के पास शनिवार शाम मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति और उसका भतीजा डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चाचा का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि भतीजे के शव की तलाश जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि लल्ले (25) शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ रहा था। जब लल्ले गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, तो उसके चाचा नन्हें विश्वकर्मा (45) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया। हालांकि, रात आठ बजे तक तलाश जारी रहने के बावजूद लल्ले का शव नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया और अब सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वाले सावधान! कार्यक्षेत्र में चुनौतियां, पार्टनर से अनबन, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 August 2026: कुंभ राशि के जातकों को आज (रविवार) विरोधियों और ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है, जो आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं. अपनी निजी योजनाएं और महत्वपूर्ण बातें हर किसी से साझा करने से बचें. किसी भी विवाद में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लेना आपके लिए अच्छा रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








.jpg)
