Responsive Scrollable Menu

Shashi Tharoor: 'जाति-वर्ग से ऊपर उठे कांग्रेस', शशि थरूर ने CJP के आंदोलन से पार्टी को सीख लेने को कहा

Shashi Tharoor: कांग्रेस लीडरशिप जब OBC तक पहुंचने और जाति-आधारित प्रतिनिधित्व पर अपना ध्यान बढ़ा रही है, तब तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि पार्टी को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से सीख लेनी चाहिए और जाति-वर्ग से ऊपर उठना चाहिए।

Continue reading on the app

हारकर भी मेडल जीत गईं भारत की 2 बेटी, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में त्रिशा-गायत्री के हाथ लगा ब्रॉन्ज

BWF World Championships : वो कहते हैं ना कि, हारकर जीनते वाले को बाजीगर कहते हैं. ऐसा ही कुछ भारत की बेटियों ने कर दिखाया है. भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिया है. हालांकि महिला डबल्स के सेमीफाइनल में भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हार मिली, जिससे उनका सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया लेकिन उन्होंन देश को कांस्य पदक दिला दिया है.

त्रिशा-गायत्री ने भारत को दिया ब्रॉन्ज मेडल

दरअसल, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला गया, जहां भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी की टक्कर चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग से हुई. इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को चीनी जोड़ी से हार मिली और वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाईं. चीनी जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया. 

ये मुकाबला 71 मिनट तक चला. सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी जोड़ी ने त्रिशा-गायत्री को 18-21, 21-13, 21-8 से शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया. इस हार के साथ ही त्रिशा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी बनने की उपलब्धि हासिल करने से भी चूक गई. त्रिशा और गायत्री की हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है. क्योंकि भारत के बाकी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

 

कैसा रहा पूरे मैच का हाल

इस सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत त्रिशा और गायत्री ने शानदार की थी.  त्रिशा-गायत्री ने चीनी जोड़ी को लगातार कड़ी टक्कर दी और 7-2 की बढ़त बना ली. हालांकि, इसके बाद ल्यू शेंगशू और तान निंग की जोड़ी ने स्कोर 11-7 कर दिया. अंत में चीन ने 21-18 से पहला सेट जीत लिया. इसके बाद  शेंगयू-निंग ने शुरुआत में ही 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन त्रिशा और गायत्री ने वापसी की और ब्रेक तक 9-8 की बढ़त बना ली. अंत में भारतीय जोड़ी ने दूसरा सेट 21-13 से जीत लिया. तीसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा. चीनी जोड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली. अंत में सेट को 21-8 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया. 

त्रिशा-गायत्री के मेडल जीतने पर कोच का बड़ा बयान

इस जीत के बाद बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत के बाद चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि वे दोनों युवा हैं. ऐसा नहीं है कि यह उनका एकमात्र परफॉर्मेंस है. वे टॉप-10 जोड़ी रहे हैं, उन्होंने दो ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल खेले हैं, उनके पास एक कॉमनवेल्थ मेडल और दो एशियन चैंपियनशिप हैं. तो कुल मिलाकर, उन्होंने पिछले कुछ सालों में अच्छा किया है, लेकिन वे युवा हैं, इसलिए वे कुछ समय तक खेलना जारी रखेंगे. मुझे यकीन है कि यह दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला होगा, ताकि हम भविष्य में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकें'.

ये भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी अपने अगले दो मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

  Sports

UP T20 League 2026: स्वास्तिक चिकारा ने की छक्कों की बरसात, एक मैच में इतने रन किसी बल्लेबाज ने नहीं मारे

Swastik Chikara ने यूपी T20 लीग 2026 में 22 अगस्त की शाम सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होने सिर्फ 46 गेंदों पर ऐसी तबाही मचाई कि कानपुर सुपरस्टार्स की टीम मेरठ मावेरिक्स के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो गई. Sun, 23 Aug 2026 07:19:55 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin New Team: BJP की नवीन टीम से मिले PM मोदी, दिया मोदी मंत्र | UP Election 2027 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:15:36+00:00

Akhilesh Yadav On Reservation News LIVE: आरक्षण मुद्दा पकड़ा तूल! | Brajesh Pathak | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers