क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच? जानिए कौन से दिन कितने प्रतिशत है बरसात का अनुमान
IND vs SL 2nd Test Weather Report : भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें बारिश ने अहम भूमिका निभाई थी. इन दिनों श्रीलंका के अलग-अलग शहरों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जाने वाला है.
क्या इस टेस्ट मैच में भी बारिश विलेन बनेगी. क्या बारिश के चलते भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच में प्रभाव पड़ेगा. पांच दिनों तक खेले जाने वाले इस मैच के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा. कितने प्रतिशत किस दिन बारिश के चांस हैं. आइए आज हम आपको इस बारे में बताने के साथ-साथ भारत-श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच की वेदर रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Galle ✅
— BCCI (@BCCI) August 22, 2026
All set for the 2nd #SLvIND Test in Colombo! ????️#TeamIndia pic.twitter.com/dBi6NHcAbs
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की वेदर रिपोर्ट
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की आशंका है. ऐसे में फैंस का मजा पूरी तरह से किरकिरा हो सकता है. इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला मैच पांचों दिनों तक शायद ही फैंस को पूरा देखने को मिल पाएगा. ऐसे में एक्यूवेदर की रिपोर्ट क्या कहती है. आइए जानते हैं.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश होने के 64 प्रतिशत चांस हैं. सुबह और दिन के समय में बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा है. कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है.
भारत और श्रीलंका के बीच खेलने जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा करेगी. इस दिन बारिश की संभावना 73 प्रतिशत है, जबकि टेस्ट के आखिरी दिन यानी पांचवें दिन भी बारिश होने की आशंका है. इस दिन 91 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इस मैच पर पानी फिरता हुआ रिपोर्ट के अनुसार नजर आ रहा है.
???? TEAM INDIA’S LIKELY PLAYING XI – 2ND TEST ????
— Cricket News (@CricketNews_63) August 22, 2026
- Yashasvi Jaiswal & KL Rahul Opening pair expected to continue.
- Devdutt Padikkal & Shubman Gill (C) Top order to handle the pressure.
- Rishabh Pant (WK) & Dhruv Jurel Middle-order batting strength.
- Ravindra Jadeja & Manav… pic.twitter.com/593EWLk3yf
टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत ने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं मानव सुथार ने 10 विकेट लिए थे. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर इस मुकाबले में नजर रहेगी. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत पर भी नजरें रहने वाली हैं.
इंडिया और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड
इंडिया : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बरार.
श्रीलंका : लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदू सोरियाबंदरा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : शुभमन गिल कोलंबो में रचेंगे इतिहास, 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर जो रूट को छोड़ सकते हैं पीछे
'Kaaka' बनकर लौट रहे हैं चिरंजीवी! जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ?
'Kaaka' बनकर लौट रहे हैं चिरंजीवी! जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









