Responsive Scrollable Menu

SIP Calculator: हर महीने SIP से ₹5 हजार इनवेस्ट कर सकता हूं, 10 साल में कितना बड़ा फंड बन जाएगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि म्यूचुअल फंड्स की स्कीम में सिप या एकमुश्त निवेश पर तभी अच्छा रिटर्न मिलता है, जब निवेश लंबी अवधि के लिए किया जाए। सिप के जरिए कोई व्यक्ति हर महीने अपनी क्षमता के हिसाब से म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश कर सकता है। जरूरत पड़ने पर वह अपना पैसा निकाल सकता है

Continue reading on the app

UP के Bhadohi में दो सहेलियों ने खाया जहर, एक युवती की मौत और दूसरी का इलाज जारी

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो सहेलियों ने सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी लड़की का इलाज जारी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव में शुक्रवार शाम हुई।

उन्होंने बताया कि घनिष्ठ सहेलियां कविता (18) और साधना (19) ने एक साथ सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। अधिकारी ने बताया कि परिजन दोनों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले गए, जहां कविता की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि साधना का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शहर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित त्रिपाठी ने बताया कि कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, साधना के परिजनों ने बताया कि साधना की शादी दो महीने पहले उसकी इच्छा के विरुद्ध ज्ञानपुर क्षेत्र में हुई थी और वह करीब एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों ने बताया कि साधना अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वहीं, कविता का प्रेम संबंध उसके परिवार को मंजूर नहीं था। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच बातचीत हुई और उन्होंने अपने-अपने दुखों से परेशान होकर आत्महत्या करने का फैसला किया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों ने बाजार से सल्फास की गोलियां खरीदीं और कविता ने दो गोलियां जबकि साधना ने एक गोली खाई। क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि साधना का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि साधना की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Goonj: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Rahul Gandhi ने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:11:21+00:00

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying: विदाई समारोह भावुक हुए SP, रो पड़े संभल DM | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers