Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या की

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या की

Continue reading on the app

MP Chhatarpur में संदिग्ध जहर से तीन नाबालिग बहनों की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में नौ महीने की बच्ची समेत तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध जहर के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पिपोरा गांव स्थित परिवार के घर से भोजन और कुछ संदिग्ध पदार्थों के नमूने एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

मृतकों की पहचान बालमुकुंद कुशवाहा की बेटियों पूनम कुशवाहा (9), मनीषा (5) और नौ महीने की चाहत के रूप में हुई है। पिपोरा गांव जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर है और मटगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर पी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य, खाद्य, पुलिस, राजस्व और फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार परिवार के करीब 10 से 15 सदस्यों, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे, ने शुक्रवार रात बैंगन का भरता और रोटियां खाई थीं। गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चाय पीने के बाद एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ ने बताया कि सुबह करीब 8.45 बजे उसकी बहन की भी तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। गुप्ता ने बताया कि नौ महीने की बच्ची ने सुबह अपनी मां का दूध पीया था।

बाद में उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों के शवों को दफना दिया गया है। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद शवों को कब्र से निकालकर चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि बैंगन के भरते, रोटियों और अन्य संदिग्ध पदार्थों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मटगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ के कारण हुई या नहीं।

पुलिस ने भोजन और अन्य संदिग्ध वस्तुओं के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। कुशवाहा ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी रात में वही भोजन किया था, जो उनकी बेटियों ने खाया था।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: E-20 का महंगी चीनी से क्या कनेक्शन? #shorts #ytshorts #sugarpricehike #ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:16:02+00:00

UP Election 2027: '27 को सियासी डगर.. Pankaj Chaudhary 'कमांडर' | BJP | UP Politics | CM Yogi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers