Responsive Scrollable Menu

Nayab Singh Saini ने Bhagwant Mann पर कसा तंज, कहा- पंजाब में सिर्फ मजाक कर रहे सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान मजाकिया बातें करते हुए समय बिता रहे हैं। सैनी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने मान से सवाल कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) ने महिलाओं और युवाओं से जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ।

सैनी ने पंजाब के पटियाला जिले के घनौर कस्बे में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा किया था और सरकार के करीब पांच साल पूरे हो चुके हैं। अब अगले चुनाव भी नजदीक हैं। फिर भी पंजाब के मुख्यमंत्री मंच से महिलाओं से पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें एक महीने का पैसा, दो महीने का पैसा या तीन महीने का पैसा उनके खाते में जमा करना चाहिए।” सैनी ने कहा, अगर यह मजाक नहीं है तो और क्या है?

सैनी ने आरोप लगाया कि खराब कानून-व्यवस्था के कारण पंजाब से उद्योग दूसरे राज्यों में जा रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का संकट पैदा हो रहा है और हताश युवा तेजी से नशे की लत के जाल में फंस रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल और तीज महोत्सव के संयोजक विकास शर्मा भी मौजूद थे। सैनी ने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में आप ने पंजाब के लोगों को “गुमराह” करके वोट हासिल किए थे, लेकिन इस बार लोग पूरी तरह जागरूक हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने फिर दोहराया कि हरियाणा की तरह पंजाब के किसानों की सभी फसलों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जाएगी, जबकि आलू तथा अन्य सब्जियों और फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की जाएगी।

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

इस रक्षाबंधन, पारंपरिक उपहारों से हटकर अपने भाई-बहन को दें कुछ नया और यादगार. मॉडर्न टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स जैसे वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, लैपटॉप और इंस्टेंट कैमरे आपके रिश्तों में नई जान डाल सकते हैं.

The post Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Goonj: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Rahul Gandhi ने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:11:21+00:00

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying: विदाई समारोह भावुक हुए SP, रो पड़े संभल DM | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers