Responsive Scrollable Menu

Pinarayi Vijayan ने हवाला के सभी आरोप नकारे, ED जांच में बेटी का किया बचाव

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि वह और बेटी टी. वीणा व परिवार के अन्य सदस्य पाक-साफ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ने भी हवाला लेनदेन नहीं किया। विजयन ने वीणा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की धनशोधन संबंधी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने जांच में सहयोग किया है और वह एजेंसी द्वारा मांगी जाने वाली सभी जानकारियां आगे भी देती रहेगी।

विजयन ने कहा, ‘‘न तो मैंने, न मेरी बेटी और न ही मेरे परिवार के किसी अन्य सदस्य ने कोई हवाला लेनदेन किया है। मुझे इस बात का पूरा विश्वास है। हमने कोई गलत काम नहीं किया है और न ही हम आगे ऐसा कुछ करेंगे।’’ उन्होंने वीणा का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि कई मुद्दे केवल इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि वह उनकी बेटी हैं।

इसे भी पढ़ें: Chhatrapati Sambhajinagar में पहाड़ी से गिरकर तीन लोगों की मौत, बेटे को बचाने में गिरे माता-पिता

विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वीणा के पास बहुत अधिक संपत्ति नहीं है। जिस रकम की बात की जा रही है, वह भी बहुत बड़ी नहीं है।’’ विजयन ने मामले में ईडी के कामकाज के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एजेंसी आम तौर पर अपनी वेबसाइट पर जानकारी जारी करती है, लेकिन इस मामले में उसने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। उसमें मेरा नाम पी. विजयन लिखा गया और यह भी बताया गया कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री हूं। ऐसा लिखने की क्या जरूरत थी?’’ विजयन ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थान बिना किसी सबूत के उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ED ने YS Avinash Reddy के हैदराबाद और कडप्पा स्थित छह ठिकानों पर छापे मारे

उन्होंने उस खबर के आधार पर भी सवाल उठाया जिसमें दावा किया गया है कि वीणा को मिली रकम उनके पति और राज्य के पूर्व मंत्री मोहम्मद रियास के खाते में भेजी गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘किस सबूत के आधार पर यह खबर प्रकाशित की गई कि वीणा ने मोहम्मद रियास के खाते में पैसे भेजे? क्या उन्हें लगता है कि पिनराई विजयन के खिलाफ कुछ भी किया जा सकता है?’’ विजयन ने कहा कि वीणा ने जांच में सहयोग किया है और भविष्य में भी एजेंसी द्वारा मांगी गई जानकारी देने में उन्हें कोई हिचक नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ईडी को मिली शक्तियों से जुड़े 2022 के निर्णय पर पुनर्विचार सुनवाई करेगा

ईडी का धनशोधन मामला केरल स्थित खनन कंपनी ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) और अब बंद हो चुकी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ा है। वीणा ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ की प्रवर्तक हैं। यह जांच उन आरोपों से संबंधित है कि सीएमआरएल ने कोई सेवा लिए बिना एक्सालॉजिक को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

विजयन ने यह टिप्पणी ईडी की उस प्रेस विज्ञप्ति के दो दिन बाद जारी की है जिसमें एजेंसी ने कहा था कि मई में वीणा के परिसरों की तलाशी के दौरान उसे हाथ से लिखे कुछ नोट मिले थे जिनमें कथित तौर पर दुबई में धन भेजे जाने का ब्योरा था। एजेंसी ने जांच के सिलसिले में वीणा और सीएमआरएल के निदेशक मंडल के सदस्यों से हाल में कई बार पूछताछ की है।

Continue reading on the app

DMK ने संगठन में किया बदलाव, MK Stalin की अगुवाई में तय हुई पदाधिकारियों की उम्र सीमा

इस वर्ष अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने शनिवार को अपने संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की। इसके तहत पार्टी के पदों के लिए उम्र की सीमा तय करने के साथ ही कार्यकाल भी सीमित करने का फैसला किया गया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्य मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी समिति की बैठक में संगठन के ढांचे में बड़े बदलाव लाने के लिए अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

इस नयी व्यवस्था के तहत द्रमुक अपने संगठनात्मक जिलों की संख्या 78 से बढ़ाकर 110 करेगी, जिनमें स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले को व्यापक रूप से दो विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विभाजित किया जाएगा। कोयंबटूर और तांबरम जैसे बड़े शहरी केंद्रों में ‘शहर सचिव’ का अलग पद खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय, शहरी क्षेत्रों का मतदाताओं की संख्या के आधार पर पुनर्गठन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu सरकार ने Gold Ring Scheme के लिए दो आभूषण कंपनियों को दिया कार्यादेश

चेन्नई निगम क्षेत्र की प्रत्येक समिति में औसतन 40,000 मतदाता, जबकि अन्य निगमों में प्रत्येक समिति में औसतन 30,000 मतदाता होंगे। पार्टी के कामकाज को पेशेवर बनाने और नई पीढ़ी को आगे लाने के उद्देश्य से नेतृत्व ने उम्र की सख्त सीमा, सभी पदों के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता और संगठनात्मक जिलों का व्यापक विस्तार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के 6 गेंदबाज, जिन्होंने पहली गेंद पर लिए सबसे ज्यादा विकेट, 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

6 bowlers most take wicket on the first ball in a Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के पेड्रो कोलिन्स का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट के पहले ओवर में 9 विकेट पूरे कर जेम्स एंडरसन का सर्वकालिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. Sat, 22 Aug 2026 17:54:06 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 85 KM|H की रफ्तार से महातबाही...24 राज्यों में भयंकर अलर्ट! | Heavy Rain | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:15:28+00:00

Sugar Price Increase Live : चीनी की कीमतों को लेकर अचानक आया नया अपडेट! | Sugar Price Hike |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:06:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers