Responsive Scrollable Menu

Deepika Padukone Spirit Controversy | दीपिका पादुकोण ने वांगा ब्रदर्स के दावों का दिया मौन जवाब, 'महिला विरोधी सोच' वाली पोस्ट ने मचाया बवाल

प्रभास स्टारर आगामी बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) से बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सीधे तौर पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक पत्रकार की पोस्ट को 'लाइक' करके अपना कड़ा रुख साफ कर दिया है। इस पोस्ट में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और उनके भाई-निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा पर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह, पुरुष अहंकार (Male-Ego) और सेक्सिज्म (Sexism) को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट के बाद सुरक्षित बचे एक्टर Arjun Bijlani, टीम ने बयान जारी कर दी हेल्थ अपडेट


हालांकि दीपिका ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने पत्रकार जानवी मनचंदा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया है, जिसमें वांगा ब्रदर्स की आलोचना की गई है। पोस्ट में लिखा था, "कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' के मुनाफे का 10% हिस्सा चाहती थीं। जिस तरह से हंगामा हुआ, उसे देखकर तो ऐसा लगता है जैसे उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा की पूरी संपत्ति ही मांग ली हो।"
 

इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा


पोस्ट में आगे कहा गया, "ऐसा लगता है कि हमारे सामने पुरुषों के अहंकार (male-ego) का बड़ा संकट है। एक महिला ने डील ठुकरा दी, और महिलाओं के प्रति नफ़रत रखने वाले लोग एक महिला के 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाए।" पोस्ट में बताया गया कि दीपिका की कोई भी मांग एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए नई नहीं है। इसमें लिखा था, "पुरुष स्टार्स सालों से मुनाफे में हिस्सेदारी, काम के तय घंटे और काम की दूसरी अच्छी शर्तों के लिए बातचीत करते रहे हैं।"

पोस्ट में कहा गया कि अगर कोई पुरुष ऐसी मांगें करता है, तो उसे "अनुशासित" कहा जाता है, लेकिन महिलाओं को "मुश्किल" करार दिया जाता है। इसमें बताया गया कि जहां दीपिका इस मामले पर काफी हद तक चुप रही हैं, वहीं डील रद्द होने के महीनों बाद भी वांगा ब्रदर्स उनके बारे में बात कर रहे हैं। पोस्ट के आखिर में कहा गया, "यह 'प्रोफेशनलिज्म' के बारे में नहीं है। यह महिलाओं के प्रति नफ़रत और सेक्सिज्म है। यह पुरुषों का अहंकार है। उसने 'ना' कहा। इसे भूल जाओ, लड़कों।"

दीपिका के बाहर होने के बारे में प्रणय रेड्डी वांगा ने क्या कहा?
प्रणय ने NTV तेलुगु से कहा, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी। एक तो फीस (remuneration) थी, दूसरी टाइमिंग थी। इसके अलावा, कुछ और वजहें भी हैं। मुझे अभी ठीक से याद नहीं आ रहा है, लेकिन कई बातें थीं। यह संदीप का फैसला था।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने फ़िल्म के मुनाफ़े में से 10 प्रतिशत की मांग की। इसके तुरंत बाद, बात हद से ज़्यादा बढ़ गई। देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देना चाहें, तो दे सकते हैं। लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब-किताब भी सही बैठना चाहिए। हमें लगा कि बात नहीं बन रही है। इसीलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, "जैसे ही हमने दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरू किया, उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया... हमने उनसे कहानी और किरदार के बारे में चर्चा की थी। अंदरूनी बातचीत को बाहर नहीं बताना चाहिए, लेकिन उन्होंने सब कुछ लीक कर दिया। इसीलिए हम परेशान हैं।" दीपिका ने लीक के इस दावे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Continue reading on the app

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #iranamericawar #IranWar #IranIsraelWar #USSIAbrahamLincoln #AbrahamLincoln #USNavy #USIran #IranNews #IsraelIran #MiddleEast #WarNews #WorldNews #BreakingNews #LatestNews #ईरान #अमेरिका #ईरानजंग ============================================================================================= News18 UP Live, Hindi News Live, Aaj Ki Taaza Khabar, Ram Temple Donation Theft, Yogi Adityanath Ayodhya Visit, Weather Update, Heavy Rain in Delhi NCR, Petrol Price Hike, Orange Alert in Delhi NCR news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Goonj: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Rahul Gandhi ने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:11:21+00:00

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying: विदाई समारोह भावुक हुए SP, रो पड़े संभल DM | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers