Responsive Scrollable Menu

'गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है...' भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए शुभमन गिल और कुलदीप यादव पर क्या बोल डाला?

IND vs SL 2nd Test : इंडियन क्रिकेट टीम कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त (रविवार) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेले वाली है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच 27 अगस्त तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल और कुलदीप यादव के बारे में बात करते बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूट्यूब चैनल क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव पर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'जिस तरह से कुलदीप यादव का इस्तेमाल किया गया है. उससे साफ है कि शुभमन गिल को उन पर पर्याप्त भरोसा नहीं है. मेरे नजरिए से देखें तो आपको कुलदीप जैसा अनोखा गेंदबाज बार-बार नहीं मिलता. इतिहास में ऐसे खिलाड़ी कभी-कभार ही आते हैं. भविष्य में हमें रवींद्र जडेजा का विकल्प मिल सकता है, जैसे सुथार हैं. इसके बाद हमारे पास अश्विन के बाद वॉशिंगटन सुंदर आए लेकिन कुलदीप एक अनोखी प्रतिभा हैं'.

मोहम्मद कैफ ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'जब आप किसी गेंदबाज को स्पेल देते हैं, खासकर रिस्ट स्पिनर को तो आपको उसे लंबा स्पेल देना चाहिए. छोटे-छोटे स्पेल कुलदीप की मदद नहीं कर रहे हैं. लंबे स्पेल से आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है. लय हासिल करने के लिए आपको समय चाहिए. शुभमन गिल ने इस मामले में उनका समर्थन नहीं किया'.

उन्होंने कहा कि, 'मैं रवि शास्त्री की इस बात से सहमत हूं कि विदेशी परिस्थितियों में कुलदीप हमारे नंबर-1 स्पिनर हैं. टर्निंग ट्रैक पर कोई भी विकेट निकाल सकता है. लेकिन न्यूजीलैंड में आपको ऐसी टर्निंग पिचें नहीं मिलेंगी. मुझे लगता है कि कुलदीप सपाट पिचों या उन पिचों पर बड़ी भूमिका निभाएंगे, जहां ज्यादा टर्न नहीं मिलता. कप्तान और टीम मैनेजमेंट को उनका आत्मविश्वास बनाए रखना होगा'.

कैफ ने कुलदीप यादव को किया प्लेइंग-11 से बाहर

मोहम्मद कैफ ने अंत में कहा कि, 'मुझे लगता है कि भारत कोलंबो में सारांश जैन को खिलाने पर विचार कर सकता है, जिन दो बल्लेबाजों ने रन बनाए डिकवेला और सोनल वो दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब शुभमन गिल उनके बल्लेबाजी करने के दौरान ऑफ-स्पिनर की तलाश कर रहे थे. श्रीलंका के इन फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए शायद कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है. पहले मुकाबला सुथार बनाम सारांश था, अब यह कुलदीप बनाम सारांश हो सकता है'.

भारत और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड

भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.

श्रीलंका : लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदू सोरियाबंदरा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो.

ये भी पढ़ें : 'हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं...' गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात

Continue reading on the app

'देश की आर्थिक वृद्धि मात्र भूगोल की किस्मत या प्राकृतिक संसाधनों के भरोसे नहीं टिकने वाली', CJI सूर्य कांत ब्रिक्स प्लस में बोले

नई दिल्ली में आयोजित 11वें ब्रिक्स+ लीगल फोरम को संबोधित करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने  खास विचार को सामने रखा. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि मात्र भूगोल की किस्मत या प्राकृतिक संसाधनों के भरोसे नहीं टिकने वाली है. आर्थिक विकास को मजबूत और बनाने को लेकर 'न्याय-नॉमिक्स' यानी   न्याय के अर्थशास्त्र की आवश्यकता है. 

जानें सीजेआई सूर्यकांत ने क्या कहा 

सीजेआई सूर्यकांत के अनुसार, कानूनी संस्थाएं विकास के आसपास बाद में खड़ा किया गया कोई ढांचा नहीं होता, बल्कि वे खुद विकास का मुख्य आधार और वास्तुकला है. अगर इस आधार को हटाया जाए तो उभरती हुई अर्थव्यवस्था केवल सौभाग्य का एक ढेर नजर आने वाला है. ये किसी भी बड़े संकट में ढह सकती है.

मुख्य न्यायाधीश के अनुसार, जब अदालतें निष्पक्ष और लगातार सही निर्णय लेती हैं तो लोगों का न्याय प्रणाली पर भरोसा बढ़ जाता है. इससे हर व्यापारिक लेनदेन की लागत को कम किया जा सकता है. बाजार में सभी के लिए समान अवसर तैयार होते हैं, इससे व्यापार और अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है. 

संसाधनों के बल पर नहीं बढ़ा कोई देश: सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस बात पर जोर देकर कहा कि भारत समेत ब्रिक्स+ का कोई भी देश केवल अपने संसाधनों के बल पर आगे नहीं बढ़ सकता है. इन देशों का विकास इस बात पर तय होता है कि वहां वादों और समझौतों को कानूनी रूप से कितना मजबूती से लागू किया जा सकता है. 

भाषण के बीच सीजेआई ने 'न्याय सेतु'का विचार भी किया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पुल है, जहां 11 अलग-अलग देशों की कानूनी परंपराओं को आपस में जोड़ा जाता है. इसका लक्ष्य यह तय करना है कि देश आपस में भरोसे का माहौल खुद बनाएं, न कि किसी चमत्कार का इंतजार करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक, वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के 6 गेंदबाज, जिन्होंने पहली गेंद पर लिए सबसे ज्यादा विकेट, 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

6 bowlers most take wicket on the first ball in a Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के पेड्रो कोलिन्स का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट के पहले ओवर में 9 विकेट पूरे कर जेम्स एंडरसन का सर्वकालिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. Sat, 22 Aug 2026 17:54:06 +0530

  Videos
See all

मिठाई की दुकान पर छापा, खुद की मिठाई चखने से दुकानदार ने किया मना #Hamirpur #FoodSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:43:49+00:00

Arunachal Girl Viral Video: वायरल मासूम का गीत खूब वायरल ! #arunachalpradesh #viralgirl #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers