Responsive Scrollable Menu

Kaju Katli Recipe: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं हलवाई जैसी काजू कतली, बाजार की मिलावटी मिठाई को कहें बाय!

Kaju Katli Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने का मौका देता है और इस खास दिन मिठाई की प्लेट भी सजती है। लेकिन बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता और ताजगी को लेकर मन में सवाल बना रहता है। ऐसे में इस बार रक्षाबंधन पर घर में ही काजू कतली बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। सही मात्रा और कुछ आसान ट्रिक्स के साथ आप बेहद मुलायम, स्वादिष्ट और हलवाई जैसी काजू कतली तैयार कर सकते हैं।

काजू कतली बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। काजू, चीनी और थोड़ा-सा पानी इसके मुख्य इन्ग्रेडिएंट्स हैं। सबसे जरूरी बात है काजू को सही तरीके से पीसना और चाशनी को सही कंसिसटेंसी तक पकाना। अगर इन दोनों चीजों का ध्यान रखा जाए तो घर पर बनी काजू कतली स्वाद और टेक्सचर में बाजार की मिठाई को कड़ी टक्कर दे सकती है।

काजू कतली बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम काजू
  • 125 ग्राम बारीक चीनी
  • 60-70 मिलीलीटर पानी
  • 1/2 चम्मच घी
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • सजाने के लिए चांदी का वर्क, वैकल्पिक

काजू कतली बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले काजू को ऐसे करें तैयार
काजू को सीधे तेज गति से लंबे समय तक पीसने की गलती न करें। इससे काजू गर्म होकर अपना तेल छोड़ सकते हैं और पेस्ट जैसा बन सकता है। सबसे पहले काजू को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें। इसके बाद मिक्सर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर पल्स मोड में पीसें। पाउडर को बहुत बारीक छान लेने से काजू कतली का texture ज्यादा चिकना आएगा।

चाशनी की जगह सही कंसिस्टेंसी पर दें ध्यान
एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी अच्छी तरह घुल न जाए और हल्की चिपचिपी चाशनी तैयार न हो जाए। बहुत ज्यादा गाढ़ी चाशनी बनाने की जरूरत नहीं है। अब इसमें काजू पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण पैन के तले में चिपके नहीं।

ऐसे तैयार होगा हलवाई जैसा मिश्रण
गैस की आंच धीमी रखें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और एक नरम आटे जैसी consistency बनने लगे, तब गैस बंद कर दें। इसमें थोड़ा घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। मिश्रण को ज्यादा देर तक पकाने से काजू कतली सख्त हो सकती है, इसलिए इस चरण पर विशेष ध्यान दें।

बेलने का तरीका भी है बेहद जरूरी
गर्म मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। जब यह हाथ से संभालने लायक हो जाए, तब इसे बटर पेपर या पार्चमेंट पेपर के बीच रखें। बेलन की मदद से इसे लगभग आधा सेंटीमीटर मोटी परत में बेलें। अब इसे कुछ मिनट सेट होने दें और फिर चाकू से डायमंड शेप में काट लें। चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर इसे बिल्कुल हलवाई वाली मिठाई जैसा लुक दे सकते हैं।

इन छोटी गलतियों से बचें
काजू को पीसते समय मिक्सर को लगातार न चलाएं। बहुत ज्यादा पानी डालने से मिश्रण ढीला हो सकता है। वहीं ज्यादा देर तक गैस पर पकाने से काजू कतली का टेक्सचर सख्त हो सकता है। इसलिए पानी की मात्रा, आंच और पकाने के समय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये 5 शाकाहारी फूड्स! जानें इनके सेहत से जुड़े फायदे

Rice Soya Sticks: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी और टेस्टी राइस सोया स्टिक्स, बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगी

Continue reading on the app

SC on Reservation: आरक्षित उम्मीदवार ने ज्यादा अंक पाए तो क्या उसे मिल सकता है बेहतर सरकारी पद? सुप्रीम कोर्ट ने समझाया नियम

हाइलाइट्स 

  • सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित श्रेणी के ओपन मेरिट उम्मीदवार के बेहतर पद के दावे पर अहम टिप्पणी की।
  • कोर्ट ने कहा कि कम अंक वाले आरक्षित उम्मीदवार की तुलना में अधिक मेरिट वाले उम्मीदवार के दावे पर विचार किया जा सकता है।
  • मामला JPSC की छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में सेवा आवंटन से जुड़ा है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और JPSC से पूछा है कि उम्मीदवारों ने कोई आरक्षण संबंधी छूट ली थी या नहीं।
  • मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को होगी।

Supreme Court Reservation Decision 2026: सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और सरकारी सेवाओं में पद आवंटन से जुड़े एक अहम मामले में कहा है कि यदि कोई आरक्षित श्रेणी का उम्मीदवार बिना आरक्षण संबंधी छूट का लाभ लिए मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी में चुना गया है, तो वह कम अंक पाने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार की तुलना में बेहतर आरक्षित पद के लिए दावा कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में कानूनी स्थिति पहले से स्पष्ट है और कई फैसलों में इसे दोहराया जा चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर क्या कहा?
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि यदि आरक्षित श्रेणी का कोई उम्मीदवार योग्य है और उसे ओपन कैटेगरी में मेरिट के आधार पर जगह मिली है, तो केवल इस आधार पर उसे आरक्षित श्रेणी के तहत उपलब्ध बेहतर पद से वंचित नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने Union of India v. Ramesh Ram (2010) के संविधान पीठ के फैसले समेत पुराने निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि कानूनी स्थिति स्पष्ट है।

आसान भाषा में समझें
मान लीजिए किसी भर्ती में SC, ST, OBC या अन्य आरक्षित श्रेणी का उम्मीदवार अपने अंकों के आधार पर ओपन कैटेगरी की मेरिट में चयनित हो जाता है। वहीं उसी आरक्षित श्रेणी का दूसरा उम्मीदवार उससे कम अंक प्राप्त करता है, लेकिन उसे आरक्षित कोटे में बेहतर पद मिल जाता है।

ऐसी स्थिति में अधिक अंक पाने वाले और ओपन मेरिट में चयनित आरक्षित उम्मीदवार के बेहतर आरक्षित पद के दावे पर विचार किया जा सकता है।

हालांकि, इसका एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उम्मीदवार ने चयन के लिए आरक्षण से जुड़ी कोई छूट या रियायत ली थी या नहीं। इसी सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और JPSC से स्पष्टीकरण मांगा है।

किस मामले में आया सुप्रीम कोर्ट का यह बयान?
यह मामला झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ा है। विवाद इस बात को लेकर था कि आरक्षित श्रेणी के कुछ उम्मीदवारों को अधिक अंक होने के बावजूद झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस नहीं मिली, जबकि उनसे कम अंक वाले आरक्षित उम्मीदवारों को यह सेवा आवंटित की गई थी।

चार याचिकाकर्ताओं में चंदन, संजय कुमार महतो, गौतम कुमार और कुमार अविनाश शामिल थे। इन सभी का चयन हुआ था, लेकिन उन्हें झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस नहीं मिली।

किस उम्मीदवार को कितने अंक मिले?
मामले में शामिल उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:

उम्मीदवार     श्रेणी     अंक (1150 में से)     आवंटित सेवा
चंदन     SC     611     झारखंड इंफॉर्मेशन सर्विस
संजय कुमार महतो     EBC-I   621     झारखंड फाइनेंस सर्विस
गौतम कुमार     EBC     619     झारखंड फाइनेंस सर्विस
कुमार अविनाश     SC     606     झारखंड प्लानिंग सर्विस

इन चारों में से किसी को भी झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस आवंटित नहीं हुई थी। वहीं, झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में ओपन कैटेगरी से अंतिम चयनित उम्मीदवार के 631 अंक थे।

अन्य सेवाओं की कट-ऑफ इस प्रकार बताई गई:

  • पुलिस सर्विस: 679
  • फाइनेंस सर्विस: 614
  • एजुकेशन सर्विस: 614
  • कोऑपरेटिव सर्विस: 613
  • सोशल सिक्योरिटी सर्विस: 613
  • इंफॉर्मेशन सर्विस: 611
  • प्लानिंग सर्विस: 600

विवाद की जड़ क्या थी?
विवाद भर्ती विज्ञापन के क्लॉज 8 से जुड़ा था। यह प्रावधान झारखंड सरकार की आरक्षण नीति पर आधारित था।
इसके अनुसार, यदि आरक्षित श्रेणी का उम्मीदवार ओपन कैटेगरी के उम्मीदवार के बराबर अंक हासिल करता है और उसने आरक्षित श्रेणी के तहत चयन के लिए किसी तरह की छूट का लाभ नहीं लिया है, तो उसे ओपन कैटेगरी के उम्मीदवार के रूप में माना जा सकता है।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्हें ओपन कैटेगरी में रखने का परिणाम उनके लिए नुकसानदेह रहा। उनके अनुसार, कम अंक वाले कुछ आरक्षित उम्मीदवारों को झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस मिल गई, जबकि अधिक अंक होने के बावजूद उन्हें दूसरी सेवाएं दी गईं।

हाई कोर्ट ने क्या फैसला दिया था?
झारखंड हाई कोर्ट ने पहले सिंगल जज के फैसले को बरकरार रखा था। सिंगल जज ने राज्य सरकार और JPSC को याचिकाकर्ताओं को झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस देने का निर्देश देने से इनकार किया था।

हाई कोर्ट के सामने यह भी रिकॉर्ड में था कि याचिकाकर्ताओं को संबंधित सेवाओं के लिए ओपन कैटेगरी में अंतिम चयनित उम्मीदवारों के बराबर अंक मिले थे और उनके पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता भी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने छूट के मुद्दे पर मांगा जवाब
सुनवाई के दौरान राज्य और JPSC की ओर से यह तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में किसी न किसी तरह की छूट का लाभ लिया था।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके सामने इस दावे को साबित करने वाला पर्याप्त रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

इसलिए कोर्ट ने राज्य सरकार और JPSC को छह सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा है, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि याचिकाकर्ताओं ने चयन के दौरान किसी आरक्षण संबंधी छूट या रियायत का लाभ लिया था या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के सामने एक और अहम सवाल
बेंच ने इससे जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल भी उठाया है। अगर आरक्षित श्रेणी का कोई उम्मीदवार मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी में चला जाता है और बाद में उसे उसकी पसंद के आरक्षित पद पर भेज दिया जाता है, तो उस स्थिति में ओपन कैटेगरी में उसके स्थान पर आने वाले उम्मीदवार का क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर भी विचार करने की जरूरत बताई है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है।

Supreme Court Reservation Decision: इसका मतलब क्या है?
इस मामले को केवल इस रूप में नहीं समझना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित वर्ग के हर उम्मीदवार को बेहतर आरक्षित पद देने का नया नियम बना दिया है।

कोर्ट की टिप्पणी मेरिट, ओपन कैटेगरी में चयन और आरक्षण संबंधी छूट के इस्तेमाल से जुड़े विशेष तथ्यों के संदर्भ में है। फिलहाल राज्य और JPSC को यह स्पष्ट करना है कि संबंधित उम्मीदवारों ने चयन के दौरान कोई छूट ली थी या नहीं।

इसलिए इस मामले में अंतिम प्रभाव 25 अगस्त की अगली सुनवाई और आगे आने वाले आदेश के बाद ज्यादा स्पष्ट होगा।

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज के साथ ट्रीसा-गायत्री का सफर खत्म, सेमीफाइनल में चीन से मिली हार

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को विमेंस डबल्स में 2011 के बाद से कोई भी मेडल नहीं मिला था और इस इंतजार को ट्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने 15 साल बाद खत्म किया, वो भी अपने ही देश में. Sat, 22 Aug 2026 19:48:54 +0530

  Videos
See all

CJP Workers Beaten in Jaipur: CJP के कार्यकर्ताओं की पिटाई की Inside Stroy देखिए Ground Report में #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:45:30+00:00

BJP HQ में पार्टी नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे PM Narendra Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers