Responsive Scrollable Menu

सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र का सख्त आदेश:4 साल से छोटे बच्चों को कुछ दवाएं देने पर रोक, पैकेट पर वॉर्निंग लिखनी होगी

केंद्र सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण के दौरान यह स्पष्ट करना जरूरी होगा कि इन्हें 4 साल से कम उम्र के बच्चों को इस्तेमाल नहीं कराया जाए। दवा कंपनियों को अपने उत्पादों के लेबल, पैकेज के अंदर दी जाने वाली जानकारी और प्रचार सामग्री पर भी यह चेतावनी साफ तौर पर लिखनी होगी। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराई विमान की टेल:इंडिगो फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे, गोरखपुर में पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा

दिल्ली से गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले टकरा गया था। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी। पायलट दोबारा विमान को हवा में ले गया। थोड़ी देर बार ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की लैंडिंग कराई। फ्लाइट 6E 2381 में 178 यात्री सवार थे। घटना 19 अगस्त की है। फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान मेंटेनेंस टीम को पिछले हिस्से में लगे ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के इनलेट के पास खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- विमान को गो-अराउंड यानी दोबारा उड़ाने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरे फ्लाइट के यात्रियों को करना पड़ा इंतजार गो-अराउंड का सीधा असर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 6E 5013 पर पड़ा। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी काम भी प्रभावित हुए। स्थिति को संभालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए। जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे; बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल झांसी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आने की वजह से उसके पंखों से तेज हवा आने लगी। इससे सड़क पर चल रहे कई राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। पढ़िए पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश को करारा जवाब, सिर्फ 2 दिन में जीता दूसरा टेस्ट, स्टार्क ने झटके 10 विकेट

Australia beat Bangladesh in 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट सिर्फ 2 दिन में जीता है, जिसमें स्टार्क की आग उगलती गेंदों की भूमिका बड़ी रही है. Sun, 23 Aug 2026 10:43:18 +0530

  Videos
See all

Rajasthan | 5 महीने से Teacher नहीं!ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:44:39+00:00

MP News | बाइक चलाते चलाते पटाखे फोड़े!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers