लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराई विमान की टेल:इंडिगो फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे, गोरखपुर में पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा
दिल्ली से गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले टकरा गया था। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी। पायलट दोबारा विमान को हवा में ले गया। थोड़ी देर बार ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की लैंडिंग कराई। फ्लाइट 6E 2381 में 178 यात्री सवार थे। घटना 19 अगस्त की है। फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान मेंटेनेंस टीम को पिछले हिस्से में लगे ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के इनलेट के पास खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- विमान को गो-अराउंड यानी दोबारा उड़ाने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरे फ्लाइट के यात्रियों को करना पड़ा इंतजार गो-अराउंड का सीधा असर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 6E 5013 पर पड़ा। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी काम भी प्रभावित हुए। स्थिति को संभालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए। जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे; बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल झांसी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आने की वजह से उसके पंखों से तेज हवा आने लगी। इससे सड़क पर चल रहे कई राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। पढ़िए पूरी खबर
AUS vs BAN Day 1: बांग्लादेश का जबरदस्त फाइटबैक, 64 पर सिमटने के बाद 165 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिराए
aus vs ban 2nd test day 1 score: पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पारी को मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर सिर्फ 64 रन पर ढेर कर दिया. हालांकि, बांग्लादेशी गेंदबाजों से जवाबी हमला देखने को मिला. शोरिफुल इस्लाम ने भी सिक्सर लगाया, जिससे स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया के 164 रन पर 8 विकेट हो गए. पहले दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 101 रन की बढ़त है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








