Responsive Scrollable Menu

Awarpan 2 vs Batwara 1947: आवारापन 2 ने मचाई धूम, 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस इतनी दूर, बंटवारा 1947 का निकला दम

Awarpan 2 vs Batwara 1947 Collection: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) और ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) हुई थी. रिलीज से पहले दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद थी. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, इसी के साथ दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने 9वें दिन कितने का कलेक्शन किया और अब तक कितनी कमाई हो गई है. 

ये खबर अपडेट की जा रही है...

 

ये भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने की सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

 

Continue reading on the app

अजूबा हो गया भाई! सिर्फ डेढ़ दिन में खत्म हुआ दूसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से चटाई धूल

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. अभी डेढ़ दिन का समय बीता है और मैच खत्म होने की कगार पर जा पहुंचा है. पहले दिन के खेल में ही 18 विकेट गिरे थे और फिर, दूसरे दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन पर सिमट गई. फिर मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम एक बार फिर 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई और 64 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, महज डेढ़ दिन में ही ये टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है.

डेढ़ दिन में ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया मैकी टेस्ट

मैकी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और बांग्लादेशी टीम को 100 रन के अंतर ही चलता कर दिया. बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 95 के स्कोर पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने पारी-51 रन से दूसरा टेस्ट मैच महज डेढ़ दिन में ही जीत लिया.

बता दें, इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश 64 रन बनाकर आउट हुई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे. नतीजन, कंगारुओं के पास पहली पारी के आधार पर 146 रनों की बढ़त हासिल की थी. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम तो सिर्फ 95 रन ही बना पाई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर सीरीज को 1-1 पर खत्म किया.

मिचेल स्टार्क को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया और विकेटचटकाऊ प्रदर्शन किया. कंगारू टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी की. दूसरे मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 4 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए. इस तरह वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. स्टार्क को इस गजब की गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

64 पर सिमटी थी बांग्लादेश की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी पहली पारी में भी देखने को मिली थी. जहां, 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे, जिसमें सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.

वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आउट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा. बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. 

ये भी पढ़ें: 4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार... वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

पहले कमेंट किया, फिर यशस्वी को मारी कोहनी, अशीथा फर्नांडो ने की बदतमीजी तो भारतीय बैटर ने तुरंत सिखाया सबक

कोलंबो टेस्ट मैच के बहले दिन यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज अशिथा फर्नांडों ने अपनी हद पार कर दी. वापस जा रहे यशस्वी के साथ अशिथा ने हाथापाई किया. Sun, 23 Aug 2026 11:43:24 +0530

  Videos
See all

Satish Mahana Video Viral: सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो वायरल | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T06:15:11+00:00

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी तेज | Jammu-Kashmir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T06:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers