Responsive Scrollable Menu

'समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य', द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले CM धामी

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित द इकोनॉमिक्स टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा को लेकर अपनी बात रखी.  सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है.

उत्तराखंड ने पेश किया सुशासन का नया मॉडल- सीएम धामी

इस दौरान सीएम धानी ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य ने देश के सामने सुशासन और समान अधिकारों का नया मॉडल पेश किया. जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बना है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के अधिकारों को मजबूती मिली है. सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा अब देश के अन्य राज्यों को भी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.

एसडीजी रैंकिंग में शीर्ष पर उत्तराखंड- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि नीति आयोग की SDG रैंकिंग में उत्तराखण्ड ने शीर्ष स्थान है. उन्होंने कहा कि पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में भी राज्य ने निवेश के लिए बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार करने की दिशा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है. सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना है.

Continue reading on the app

हिंद महासागर में भारत की मजबूत रणनीतिक मौजूदगी, मॉरीशस के साथ 5 वर्षीय ईंधन आपूर्ति डील पर हस्ताक्षर

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करते हुए मॉरीशस के साथ एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता किया है. केंद्र सरकार के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और मॉरीशस स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) के बीच हुआ 5 वर्षीय समझौता मॉरीशस को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से भी बचाने में मदद करेगा.

इस सप्ताह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की इस सप्ताह मॉरीशस यात्रा के दौरान दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. सरकार ने इसे हाल के वर्षों में दक्षिण एशिया के बाहर किसी भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी द्वारा किया गया पहला दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता बताया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह समझौता भारत को मॉरीशस का प्रमुख और भरोसेमंद ईंधन आपूर्तिकर्ता बनाता है तथा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक और आर्थिक उपस्थिति को और मजबूत करता है. समझौते के तहत इंडियन ऑयल मॉरीशस की पेट्रोल, हाई स्पीड डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन की पूरी आयात आवश्यकता को पूरा करेगा, जिससे मॉरीशस को लंबे समय तक स्थिर आपूर्ति का भरोसा मिलेगा और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता का असर कम होगा.

ये भी पढ़ें: इंडियनऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

सरकार ने कहा कि भारत आज दुनिया के प्रमुख पेट्रोलियम शोधन केंद्रों में से एक बन चुका है. देश की 23 रिफाइनरियों में प्रतिवर्ष लगभग 267 मिलियन मीट्रिक टन परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन होता है, जिससे भारत परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का शुद्ध निर्यातक बन गया है. भारत पहले से ही नेपाल और भूटान की पेट्रोलियम जरूरतों का बड़ा हिस्सा पूरा करता है और क्षेत्र के अन्य देशों को भी ईंधन की आपूर्ति करता है. मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के दौरान भी भारत ने नेपाल और भूटान को की गई आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है, जिससे एक भरोसेमंद ऊर्जा सुरक्षा साझेदार के रूप में उसकी साख मजबूत हुई है.

दोनों देशों के बीच तेल एवं गैस सहयोग पर हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन केवल ईंधन आपूर्ति तक सीमित नहीं है. इसके तहत प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और जैव ईंधन क्षेत्र में सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। भारतीय विशेषज्ञ मॉरीशस के अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास में सहायता प्रदान करेंगे. मंत्रालय के अनुसार, जैव ईंधन के क्षेत्र में दोनों देश ज्ञान साझाकरण, अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से सहयोग बढ़ाएंगे. मॉरीशस वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का संस्थापक सदस्य भी है, जिसकी शुरुआत भारत ने अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान की थी. इसके अलावा, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन सचिवालय मॉरीशस के ऊर्जा एवं सार्वजनिक उपयोगिता मंत्रालय के साथ मिलकर देश के लिए जैव ईंधन नीति ढांचा विकसित करने पर भी काम कर रहा है.

Input: IANS

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

mitchell starc wtc record: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. इस प्रदर्शन के साथ ही इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. उनकी की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 34 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई. चलिए जानते हैं, स्टार्क ने WTC में कौन का कारनाम किया. Sat, 22 Aug 2026 15:52:57 +0530

  Videos
See all

हिमाचल में राष्ट्रगान विवाद पर बवाल! जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा | Himachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:13:55+00:00

खोड़ा में खूनी वारदात, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट | Ghaziabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers