Hair Botox At Home: घर पर करें हेयर बॉटोक्स, सिर्फ 5 घरेलू चीजों से बाल बनेंगे स्मूथ-स्ट्रांग और शाइनी
DIY Hair Botox: हेयर बॉटोक्स एक डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है. ये डैमेज हेयर को रिपेयर करने का काम करता है. हालांकि ये ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा होता है. ऐसे में यदि आप बिना ज्यादा खर्च इसके फायदों को पाना चाहते हैं, तो यहां जानिए घर पर बॉटोक्स करने का तरीका.
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें UPPSC GIC Lecturer Admit Card
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
30 अगस्त को होगी GIC Lecturer Mains परीक्षा
UPPSC GIC Lecturer की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और जरूरी दिशा-निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के बिना केंद्र पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण जरूर जांच लें। किसी तरह की गलती नजर आने पर उम्मीदवारों को समय रहते आयोग से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

