Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया? जानें राखी बांधने पर क्या पड़ेगा असर
Raksha Bandhan 2026 को लेकर इस बार पंचक और चंद्र ग्रहण की वजह से लोगों के मन में कई सवाल हैं। भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि रक्षाबंधन के दिन पंचक रहेगा और आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, राखी बांधने के समय भद्रा भी नहीं रहेगी। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण या पंचक को लेकर किसी बड़ी बाधा की बात नहीं कही गई है।
28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस बार राहत की बात यह है कि राखी बांधने के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
रक्षाबंधन पर रहेगा पंचक
इस साल पंचक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से शुरू होगा और 1 सितंबर की सुबह करीब 3:24 बजे तक रहेगा। यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन पंचक के दौरान ही मनाया जाएगा।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर पंचक की शुरुआत मानी जाती है। चंद्रमा धनिष्ठा के अंतिम चरण के साथ शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरता है। इन पांच नक्षत्रों में चंद्रमा के गोचर की अवधि को पंचक कहा जाता है।
क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ है?
पंचक का नाम आते ही कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस दौरान कोई शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं में पंचक के दौरान कुछ कार्यों को लेकर सावधानी बताई जाती है, लेकिन राखी बांधने पर कोई सामान्य रोक नहीं मानी जाती।
पंचक के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान, दान और धार्मिक अनुष्ठान जैसे कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए पंचक में रक्षाबंधन पड़ने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अलग-अलग परंपराओं और पंचांगों में मान्यताएं अलग हो सकती हैं।
रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भी लगेगा
28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहने की बात कही गई है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार किसी ग्रहण का सूतक सामान्यतः उस स्थान पर मान्य माना जाता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
क्या ग्रहण की वजह से राखी बांधने पर रोक होगी?
भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण रक्षाबंधन के दिन इसके सूतक को लेकर कोई बाधा नहीं होगी। यानी ग्रहण के कारण राखी बांधने या रक्षाबंधन की पूजा पर रोक नहीं मानी जाएगी।
इस तरह 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी, पंचक रहेगा लेकिन राखी बांधने पर सामान्य धार्मिक रोक नहीं है और चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, पूजा या शुभ मुहूर्त को लेकर परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग का पालन करना उचित रहेगा।
सारा अली खान की फोटो के लिए लड़ने लगे पैपराजी:अपशब्द कहे, धक्का-मुक्की की; घटना के बाद मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस
सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं, तभी उनके सामने दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे और मामला अपशब्दों तक पहुंच गया। अचानक हुए इस विवाद से सारा अली खान कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं। वीडियो में वह स्थिति को देखकर नर्वस होकर मुस्कुराती भी दिखीं और इसके बाद वहां से आगे बढ़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सारा अली खान का पैपराजी के साथ तनावपूर्ण स्थिति का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में वह मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना बांटते समय लगातार तस्वीरें लेने पर फोटोग्राफर्स से कैमरे बंद करने की अपील करती नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले नवंबर 2021 में सारा अली खान जब अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ के प्रमोशन के लिए एक कॉलेज पहुंची थीं। तब इवेंट के दौरान भारी भीड़ और पैपराजी की मौजूदगी के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही सारा ने अपने सुरक्षा गार्ड को सबके सामने फटकार लगाई और पैपराजी से माफी भी मांगी थी। हालांकि, अगले दिन जब सारा दोबारा मीडिया के सामने आईं, तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें बताया कि धक्का देने वाला शख्स उनका निजी बॉडीगार्ड नहीं था। इसके बाद सारा ने अपने बॉडीगार्ड का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि उनकी गलती नहीं हो सकती। सारा ने कहा कि इवेंट आयोजकों की सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने फोटोग्राफर्स को धक्का दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बॉडीगार्ड कभी ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता। सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब सारा जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘उड़ता तीर’ अब 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। …………… सारा अली खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सारा अली खान ने रोहित शेट्टी से हाथ जोड़कर मांगा था काम: ऐश्वर्या से एक्ट्रेस बनने की प्रेरणा मिली बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। हालांकि, वो फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। नेपोटिज्म की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। ट्रोलिंग पर सारा अली खान ने कहा था, 'मैं अपने मां- बाप को तो नहीं बदल सकती। मैं हमेशा चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से पहचानें।' पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










