दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा.. लक्ष्मी योजना की तारीख तय, जानिए आपके खाते में कब आएगा पैसा
Yashvardhan Ahuja: गोविंदा के बेटे को मिली पहली फिल्म, 2027 में साजिद खान की 'Hero Ki Horrorine' से होगा बॉलीवुड डेब्यू
Govinda Son Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut: 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की प्रर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में इस वक्त काफी कुछ उथल-पुथल चल रहा है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनकी अनबन की खबरों ने खूब तूल पकड़ा है। हालांकि, इन सबके बीच आहूजा परिवार के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
उनकी पहली फिल्म 'Hero Ki Horrorine' अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी और वह पर्दे पर भी यशवर्धन की मां का ही किरदार निभाएंगी।
यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आएंगी नितांशी गोयल
यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म की रिलीज को लेकर सितंबर की चर्चा थी, लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन फराह खान के भाई साजिद खान कर रहे हैं, जबकि इसे शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।। खास बात यह है कि साजिद भी लंबे समय बाद बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं।
फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यशवर्धन की इस डेब्यू फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी। वहीं, 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल भी फिल्म का हिस्सा हैं। इनके अलावा सिमरत कौर रंधावा, बृजेंद्र काला, जेमी लीवर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
फिल्म का टाइटल भी काफी दिलचस्प रखा गया है। यशवर्धन आहूजा की इस पहली फिल्म का नाम 'Hero Ki Horrorine' है, जो इसके हॉरर-कॉमेडी जॉनर की झलक देता है।
गोविंदा भी करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी
गोविंदा की बात करें तो वह भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता करीब सात साल बाद फिल्म 'Roopa' के जरिए कमबैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार को फीमेल लीड के तौर पर पेश किए जाने की खबर है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










