Yashvardhan Ahuja: गोविंदा के बेटे को मिली पहली फिल्म, 2027 में साजिद खान की 'Hero Ki Horrorine' से होगा बॉलीवुड डेब्यू
Govinda Son Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut: 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की प्रर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में इस वक्त काफी कुछ उथल-पुथल चल रहा है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनकी अनबन की खबरों ने खूब तूल पकड़ा है। हालांकि, इन सबके बीच आहूजा परिवार के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
उनकी पहली फिल्म 'Hero Ki Horrorine' अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी और वह पर्दे पर भी यशवर्धन की मां का ही किरदार निभाएंगी।
यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आएंगी नितांशी गोयल
यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म की रिलीज को लेकर सितंबर की चर्चा थी, लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन फराह खान के भाई साजिद खान कर रहे हैं, जबकि इसे शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।। खास बात यह है कि साजिद भी लंबे समय बाद बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं।
फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यशवर्धन की इस डेब्यू फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी। वहीं, 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल भी फिल्म का हिस्सा हैं। इनके अलावा सिमरत कौर रंधावा, बृजेंद्र काला, जेमी लीवर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
फिल्म का टाइटल भी काफी दिलचस्प रखा गया है। यशवर्धन आहूजा की इस पहली फिल्म का नाम 'Hero Ki Horrorine' है, जो इसके हॉरर-कॉमेडी जॉनर की झलक देता है।
गोविंदा भी करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी
गोविंदा की बात करें तो वह भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता करीब सात साल बाद फिल्म 'Roopa' के जरिए कमबैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार को फीमेल लीड के तौर पर पेश किए जाने की खबर है।
Tamil Nadu सरकार ने Gold Ring Scheme के लिए दो आभूषण कंपनियों को दिया कार्यादेश
तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के लिए ‘थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना’ के तहत सोने की अंगूठियां खरीदने के वास्ते दो आभूषण कंपनियों को कार्यादेश जारी किया है। सरकार ने यह जानकारी दी। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को शुरू की जाएगी।
सरकार ने शुक्रवार देर रात बताया कि तमिलनाडु चिकित्सा सेवा निगम (टीएनएमएससी) ने जून से सितंबर तक के लाभार्थियों के लिए आवश्यक सोने की 1,28,499 अंगूठियों की आपूर्ति के वास्ते जॉय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को 70:30 के अनुपात में कार्यादेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। इसका लाभ सरकारी अस्पतालों में पैदा हुए शिशुओं को मिलेगा ताकि सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव को प्रोत्साहित किया जा सके।
सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘एक ग्राम वजन की सोने की 4,41,667 अंगूठियां उपलब्ध कराने के शासकीय आदेश के बाद तमिलनाडु चिकित्सा सेवा निगम ने 14 जुलाई को निविदा जारी की थी। इसमें 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया और ‘टीएन टेंडर्स’ पोर्टल के जरिए अपनी कीमतों का ब्योरा दिया।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, जॉय अलुक्कास ने एक ग्राम सोने की कीमत को छोड़कर प्रसंस्करण शुल्क, बीमा, परिवहन और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की मुहर लगाने सहित सभी अतिरिक्त शुल्क के लिए सबसे कम 0.01 रुपये की बोली लगाई। तमिलनाडु गैर-प्रकटीकरण समझौता अधिनियम और नियमों के तहत कल्याण ज्वैलर्स ने भी सबसे कम कीमत की बोली प्रस्तुत की।
विज्ञप्ति में कहा गया कि योजना 15 सितंबर 2026 को शुरू की जानी है, इसलिए जून से चार महीने के दौरान लाभार्थियों को सोने की 1,28,499 अंगूठियां उपलब्ध कराने के लिए जॉय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को 70:30 के अनुपात में कार्यादेश जारी किया गया है। सरकारी अस्पतालों में 22 जून 2026 से जन्म लेने वाले बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi







