Responsive Scrollable Menu

नितिन नवीन की नई टीम की हो रही पहली बैठक, जानिए BJP मीटिंग के एजेंडे में क्या-क्या?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम के साथ पहली संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं. भाजपा मुख्यालय में दिनभर चलने वाली बैठकों में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी. इसके अलावा 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी नई टीम को दिशा दी जा सकती है. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया और मीडिया से बेहतर तालमेल बनाने के साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार जुड़ाव पर भी जोर रहेगा.

Continue reading on the app

Chitrakoot Bauxite Factory: मानिकपुर-पाठा के सैकड़ों लोगों को रोजगार देने वाली बॉक्साइट फैक्ट्री खंडहर में तब्दील, युवा पलायन को मजबूर

चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में कभी सैकड़ों लोगों को रोजगार देने वाली मानिकपुर की बॉक्साइट फैक्ट्री आज खंडहर में बदल चुकी है. 1980 के दशक में शुरू हुई यह फैक्ट्री बॉक्साइट खनन पर रोक लगने के बाद बंद हो गई, जिससे क्षेत्र में रोजगार का संकट गहरा गया है और युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है. यह फैक्ट्री अपने समय में पाठा क्षेत्र के लिए रोजगार का बड़ा केंद्र थी.

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 बनने का मौका

shubman gill wtc century record: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस चक्र में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. Sat, 22 Aug 2026 18:12:48 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 85 KM|H की रफ्तार से महातबाही...24 राज्यों में भयंकर अलर्ट! | Heavy Rain | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:15:28+00:00

UP Election 2027: बेहट विधानसभा में किसका दबदबा? अबतक BJP का नहीं खुला खाता?| Saharapur | SP |N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers