Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने किए ₹119 करोड़ पार, पस्त हुई सनी देओल की 'बंटवारा', देखें आठवें दिन का कलेक्शन

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Day 8: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर सफर काफी अलग रहा है. जहां एक तरफ कम बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ भारी-भरकम बजट वाली फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष कर रही है.

दोनों फिल्मों के आठवें दिन तक के कारोबार और उनकी मौजूदा स्थिति ने ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका दिया है. आइए जानें, 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' ने रिलीज के आठवें दिन कितना कलेक्शन किया है? 

'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 

साल 2007 में आई कल्ट फिल्म के इस सीक्वल ने महज ₹45 करोड़ के बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. अपने पहले हफ्ते में ही इसने बजट से 252% से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट होने का गौरव हासिल कर लिया है. आठवें दिन इसकी कमाई में 8.3% की हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने 9,858 शोज के साथ ₹5.50 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की देशभर में कुल नेट कमाई अब ₹119 करोड़ तक पहुंच चुकी है. ओवरसीज मार्केट में ₹27.30 करोड़ के कारोबार के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹169.17 करोड़ हो गया है. दूसरे शुक्रवार को इसकी हिंदी 2D शोज में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13% दर्ज की गई, जो रात के शोज में बढ़कर 23.85% तक पहुंच गई.

'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 

वहीं, आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस और ₹150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिछड़ गई है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार भी हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड पर बनी यह देशभक्ति फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही.

सातवें दिन ₹1.35 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म को आठवें दिन तगड़ा झटका लगा और कमाई 44.4% लुढ़ककर महज ₹75 लाख पर सिमट गई. आठ दिनों में इसका देशभर में कुल नेट कलेक्शन ₹34.35 करोड़ ही रहा है. विदेशी बाजारों में भी खराब प्रदर्शन के चलते इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ ₹49.02 करोड़ तक ही पहुंच पाया है और यह अपने बजट का आधा हिस्सा भी वसूल नहीं कर पाई है.

यश की 'टॉक्सिक' का मंडराता साया

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' दोनों के लिए आने वाले दिन चुनौती भरे हो सकते हैं. यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग ने पहले ही तहलका मचा रखा है. 'टॉक्सिक' के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन काउंट और दर्शकों का ध्यान बंट जाएगा, जिससे इन दोनों फिल्मों की रफ्तार पर बड़ा असर पड़ना तय माना जा रहा है. ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्या यश की टॉक्सिक के आगे 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' का क्या हाल होने वाला है.

यह भी देखें- Explainer: ‘आवारापन 2’ ने कैसे पलट दिया इमरान हाशमी का करियर? जानिए 2007 से 2026 तक का पूरा सफर

 

Continue reading on the app

'दुश्मन को देंगे कुचलने वाला और दर्दनाक जवाब', होर्मजु पर ट्रंप के दावे पर ईरान की चेतावनी

Iran Warns US: होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका को बीच ठन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज को अपना इलाका बताने वाले बयान के बाद अब ईरान ने पलवाट किया है. ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना दुश्मन के नए खतरों का कुचलने वाला और दर्दनाक जवाब देगी. बता दें शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस जलमार्ग और इसके आसपास के जमीनी इलाकों पर अब पूरी तरह से अमेरिका का कंट्रोल है. ट्रंप के इसी बयान पर ईरान भड़क गया और अमेरिका को चेतावनी दे डाली.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Goonj: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Rahul Gandhi ने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:11:21+00:00

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying: विदाई समारोह भावुक हुए SP, रो पड़े संभल DM | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T17:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers