Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने Jantar Mantar पर बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच विरोध स्थल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सामने आए दृश्यों में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते दिखाई दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बैनर, पोस्टर और भगवा झंडे लेकर मौके पर जमा हुए और जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को सोशल मीडिया के जरिये इस विरोध प्रदर्शन के लिए लामबंद किया गया था।

उनकी मांग थी कि सरकारी सहायता और आरक्षण की पात्रता तय करने में जाति के बजाय आर्थिक मानदंड को प्राथमिकता दी जाए। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले इलाके के प्रमुख स्थलों पर पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया और जंतर-मंतर की ओर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक लगा दिए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध, जुलूस, प्रदर्शन या सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

हालांकि, मध्य जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्रवार को एक अलग स्थल रामलीला मैदान पर आरक्षण हटाओ आंदोलन के बैनर तले शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया गया था। एनओसी के तहत शाम चार बजे तक रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी गई थी। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन पर उसे कोई आपत्ति नहीं थी।

इस विरोध अभियान का नेतृत्व आरक्षण हटाओ आंदोलन द्वारा किया गया था, जो इंस्टाग्राम पर एक पेज है। इसने लोगों से 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। इंस्टाग्राम पर इस पेज के 56 लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शिक्षा, कोचिंग और अन्य जरूरतों के लिए सरकारी सहायता किसे मिलनी चाहिए, यह तय करते समय आर्थिक स्थिति पर विचार किया जाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हमारी मांग है कि सरकारी मदद को लेकर आर्थिक स्थिति पर विचार किया जाए। जाति से परे, किसी भी गरीब व्यक्ति को शिक्षा, कोचिंग और अन्य जरूरतों के लिए सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

एक अन्य प्रतिभागी ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि इसके लाभ हमेशा सबसे वंचित वर्गों तक नहीं पहुंचते हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में क्रीमी-लेयर मानदंड लागू करने की भी मांग की और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित नीतियों में बदलाव की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के ढांचे सहित उच्च शिक्षा नीतियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

Continue reading on the app

Maharashtra RTO ने 1499 Auto Taxi चालकों को जारी किया नोटिस, मराठी न जानने पर कार्रवाई

महाराष्ट्र भर में चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) ने मराठी का कामकाजी ज्ञान न होने के कारण 1,499 गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में 5,299 ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 777 चालकों के पास मराठी का पर्याप्त कामकाजी ज्ञान नहीं पाया गया। उन्होंने कहा, ऐसे सभी चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में 3,482 चालकों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 722 चालक परीक्षण में विफल रहे और उनमें से 622 को नोटिस जारी किए गए हैं। परिवहन विभाग का यह अभियान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को यात्रियों से संवाद करने लायक मराठी का कामकाजी ज्ञान हो।

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन 8,217 चालकों का परीक्षण किया गया था, जिसमें से 1,268 व्यावसायिक यात्री वाहन चालकों (ऑटो और टैक्सी चालक) को प्रवीणता परीक्षा में असफल होने पर नोटिस दिया गया था। इनमें से 604 नोटिस अकेले एमएमआर क्षेत्र में जारी किए गए थे। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, यह जांच उड़नदस्तों और आरटीओ कार्यालयों में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के दौरान की जा रही है।

यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

'Gen-Z' सेलिब्रेशन, धमाकेदार खेल... कौन हैं मेधावी बिधूड़ी, जिनकी खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर बनीं नेशनल क्रश

medhavi bidhuri video: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 29 रन से हराया. हालांकि, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की जीत से ज्यादा चर्चे हारने वाली टीम की स्टार मेधावी बिधूड़ी की रही, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और खास अंदाज के सेलिब्रेशन से सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा. फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल हो रहे हैं और इस 20 साल की इस युवा क्रिकेटर के बारे में जानने के लिए बेताब हैं. चलिए हम आपको मेधावी बिधूड़ी के बारे में बताते हैं. Sat, 22 Aug 2026 15:45:25 +0530

  Videos
See all

फर्जी MD बनकर 1.90 करोड़ की ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार | Chandigarh | Cyber Fraud #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T10:47:05+00:00

Darjeeling Hills Issue: Amit Shah की सिलीगुड़ी में बड़ी बैठक, Suvendu Adhikari भी रहे मौजूद! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T10:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers