Responsive Scrollable Menu

NTA की परीक्षा के दौरान राजस्थान के सेंटर में गुल हुई बिजली, विरोध में 200 परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

देश के विभिन्न हिस्सों से समय-समय पर स्टूडेंट्स का गुस्सा और धरना-प्रदर्शन दिखाई दे रहा है. राजस्थान के जयपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेसी की ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) के दौरान, कथित अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो गई, जिस वजह से कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए थे. सैकड़ों छात्रों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. 

जानकारी के अनुसार, ये परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई थी. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के लगभग 20 से 25 मिनट बाद यानी 10.20 से 10.25 के बीच बिजली चली गई, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप या फिर जनरेटर की व्यवस्था न होने की वजह से कंप्यूटर सिस्टम लंबे वक्त तक बंद रहे थे.

 

Continue reading on the app

'हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं...' गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात

India vs Sri Lanka 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबों में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले आज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस को संबोधित किया. गंभीर ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में स्थिति पर बड़ा बायन दिया है. इसके साथ ही उन्होंने भारत को ट्रॉफी दिलाने में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बता दें कि, 23 से लेकर 27 अगस्त तक भारत और श्रीलंका की टीमें 2 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेलने वाली हैं. कप्तान गिल इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेंगे. वहीं श्रीलंकाई कप्तान धनंजया डी सिल्वा जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे.

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने कहा कि, 'हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. हम टेस्ट क्रिकेट में बहुत बुरे नहीं हैं. रैंकिंग मायने नहीं रखती. हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन हम इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. हम क्रिकेट में कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए क्या जरूरी है और क्रिकेट की बेहतरी के लिए क्या सही फैसले लिए जा रहे हैं? इसलिए ये इस समय अभी सिर्फ क्रिकेट के बारे में है'.

गंभीर ने ट्रॉफी जीतने पर दिया जोर 

गंभीर ने आगे कहा कि, 'आलोचना होती रहती हैं. मेरा काम ट्रॉफी जीतना है. मैं इसी बात को मानता हूं और परवाह करता हूं. यही मेरे और बाकी लोगों में अंतर है. मैं व्यूज और लाइक्स में विश्वास नहीं रखता हूं'. 

गौतम ने मैच से पहले बोली बड़ी बात

भारतीय हेड कोच ने आगे कहा कि, 'हमने हर चीज पर बात की है. हम चाहते हैं कि हमारे बेस्ट प्लेयर्स रेगुलर क्रिकेट खेलें. अगर हम अपने बेस्ट प्लेयर्स को मैदान में उतार पाते हैं तो यह टीम के लिए अच्छा है'.

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, 'बहुत संतोषजनक लेकिन अभी भी काम करना बाकी है. टीम इंडिया के लिए अच्छा है क्योंकि दोनों ने तुरंत अच्छा प्रदर्शन किया. एक मैच के आधार पर खिलाड़ियों को आंकना सही नहीं है'.

गौतम गंभीर ने कुदीपय यादव के पहले टेस्ट में सबसे कम ओवर डालने पर कहा कि, 'यह कप्तान का फैसला होता है, जो उस समय उन्हें सही लगता है. वो वहीं करता है. ऐसे स्थिति में परिस्थितियां देखनी होती हैं और किस बॉलर को ज्यादा मदद मिल रही है. ये भी ध्यान में रखना होता है'.

भारत का टेस्ट स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.

ये भी पढ़ें : शमी से तिलक तक दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे 10 बड़े क्रिकेटर, जानिए सभी खिलाड़ियों के नाम जो रविवार से मचाएंगे धमाल

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली 5 टीमें, एक तो 26 रन पर सिमटी, 71 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Lowest innings totals in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई बार मजबूत बल्लेबाजी क्रम भी घातक गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बिखर गया. 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड का महज 26 रन पर सिमटना आज भी इस फॉर्मेट का सबसे न्यूनतम स्कोर है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के सामने वेस्टइंडीज का सस्ते में ढेर होना और इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के 30 के शर्मनाक स्कोर गवाही देते हैं कि अनुकूल कंडीशन में टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए कितना अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण हो सकता है. Sat, 22 Aug 2026 17:14:20 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:41:01+00:00

Sambhal ने भावुक होकर दी IPS K.K. Vishnoi को विदाई | #KKVishnoi #Sambhal #UPPolice #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers