बिहार के बेतिया में घर में बस घुसी, 5 मौतें:बच्चे के जन्म के कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा चल रही थी, पिता की भी जान गई
बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। देवेंद्र दुबे के बच्चे की छठी थी, उसी कार्यक्रम में डांस हो रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मृतकों में बच्चे के पिता देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ट्रक से बचने के दौरान हादसा शुक्रवार की रात गोरखपुर से बेतिया की ओर यात्री बस आ रही थी। बगहा-लौरिया मेन रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में बस अनियंत्रित हुई। इसी दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बस घुस गई। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसे बस से रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों का GMCH में चल रहा इलाज हादसे की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को बेतिया जीएमसीएच भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में विनय कुमार यादव, श्याम बाबू, मोती चंद्र महतो, और नरेश राम समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। लोगों ने बस- ट्रक में तोड़फोड़ की हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही ऑर्केस्ट्रा में लगी कुर्सियों और स्पीकर को भी तोड़ा। हंगामे को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
चंडीगढ़ में महिलाओं को फ्री iPhone देने का ऐलान:कारोबारी बोला- फोन कर ग्रुप के मेंबर बनें, रोज 5 लकी ड्रॉ निकालेंगे
चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद चर्चा में आए कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ अब महिलाओं को फ्री iPhone देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनवाया है। इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद उनका नंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगा और उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा। राजा दी किंग के मुताबिक, कुछ दिन बाद लकी ड्रॉ की तारीख और दिए जाने वाले iPhone की संख्या घोषित की जाएगी। वहीं, इससे पहले घोषित पेट्रोल के लंगर के तहत कूपन बांटने का भी उन्होंने दावा किया है। वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे जुड़ेंगी महिलाएं वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे निकलेगा लकी ड्रॉ पेट्रोल का लंगर नहीं लगा, अब कूपन बांटने का दावा राजा दी किंग ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था। जिस दिन इसकी तैयारी थी, उस दिन भारी बारिश हुई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। इसके चलते पेट्रोल का लंगर अपने घोषित रूप में नहीं लग सका। हालांकि, राजा दी किंग का दावा है कि लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपए का पेट्रोल कूपन दिया जा रहा है। अनुमति नहीं मिलने पर मंदिर-गुरुद्वारों में देंगे कूपन राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल कूपन के इस्तेमाल के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उनका कहना है कि अगर अनुमति नहीं मिली तो मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर लोगों को ये कूपन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य तौर पर वहां पहुंचने पर कूपन देने की योजना है। राजा दी किंग बोले- पहले मेरे पास एक रुपया नहीं था राजा दी किंग ने कहा कि एक समय उनके पास एक रुपया तक नहीं था। इसके बाद माता रानी की कृपा से वह आज लोगों को देने की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि वह खुद कुछ नहीं दे रहे, बल्कि जो कुछ हो रहा है, वह माता रानी की कृपा से हो रहा है। इसी भावना के तहत वह पेट्रोल कूपन और महिलाओं के लिए iPhone लकी ड्रॉ की योजना चला रहे हैं। कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं? ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में नहीं लगेगा फ्री पेट्रोल का लंगर:परमिशन न मिलने तक रोक; कारोबारी ने VIDEO जारी किया, पिछली बार लगा था जाम चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और 7 में पेट्रोल का फ्री लंगर नहीं लगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती, तब तक फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल पेट्रोल लेने के लिए कहीं भी भीड़ एकत्र न करें। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others








