12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं:17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। फुटबॉल के दिग्गज 84 साल के आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। तेजस्विन ने क्रिकेट से की शुरुआत तेजस्विन शंकर के पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और खेलना ही है तो क्रिकेट खेलें। स्कूल कोच ने उनकी एथलेटिक क्षमता पहचानी। धीरे-धीरे तेजस्विन ने हाई जंप को अपना लिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने 2.26 मीटर की छलांग लगाकर सीनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। एथलेटिक्स के लिए पिता को चिट्ठी लिखी दिव्या ने FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। 90 के दशक में खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत हुई 1991-92 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत की थी। उस समय इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया। ------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा:ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही उनकी कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया है। पूरी खबर
पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कटमनी-सिंडिकेट समेत चार शिकायत हेल्पलाइन सेवाओं की समीक्षा
पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कटमनी-सिंडिकेट समेत चार शिकायत हेल्पलाइन सेवाओं की समीक्षा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









