Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सीतारमण ने कोसी नदी पर प्रस्तावित एक बांध की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र पूरी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद थे।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार बैठक में केंद्रीय बजट में बिहार के लिए घोषित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन तथा लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कोसी-मेची अंतरराज्यीय रिवर लिंक परियोजना के प्रथम चरण के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता तथा द्वितीय चरण के तकनीकी अनुमोदन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बयान के अनुसार सप्तकोसी परियोजना पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री के आग्रह पर वित्त मंत्री ने ‘कोसी हाई लेवल डैम’ की डीपीआर शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही संयुक्त तकनीकी विशेषज्ञ समिति में बिहार के एक सदस्य को शामिल करने पर सहमति बनी, ताकि परियोजना से जुड़े तकनीकी मामलों में राज्य के हितों का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना से बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई, कृषि और जल प्रबंधन को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने भागलपुर में प्रस्तावित विक्रमशिला विश्वविद्यालय और हाजीपुर में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) की स्थापना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए 219 एकड़ तथा निफ्टेम के लिए 100 एकड़ भूमि राज्य सरकार उपलब्ध करा चुकी है और दोनों संस्थानों का कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में सोन-फल्गू रिवर लिंक परियोजना, महाबोधि कॉरिडोर और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के कार्यों को भी जल्द शुरू कराने पर चर्चा हुई।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक में बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार ने आवश्यक सहयोग तथा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भारत गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 84/4; मानव सुथार को 2 विकेट
टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं। मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की। मैच का स्कोरकार्ड… पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पंत ने लहिरू कुमारा की गेंद को लॉन्ग लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इसी छक्के के साथ उन्होंने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 66 रन की पारी खेली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







