Responsive Scrollable Menu

मोटोरोला ने 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च किया:32MP सेल्फी कैमरा, 6GB रैम और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; कीमत 27,999 रुपए से शुरू

कंपनी ने फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपए, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है। 7000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग Moto G Max 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन को लगातार 63 घंटे का बैकअप दे सकती है। फोन में 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ब्रांड के मुताबिक, यह तकनीक फोन को केवल 20 मिनट में 30% तक चार्ज कर सकती है। 6.72 इंच की 120Hz डिस्प्ले Moto G Max 5G में 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट है। स्क्रीन में Water Touch फीचर भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है। Android 16 और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मोटो जी मैक्स 5G को Android 16 पर लॉन्च किया गया है, जो Hello UI के साथ काम करता है। कंपनी फोन के लिए 2 जेनरेशन के OS अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 1.8गीगाहर्ट्ज से 2.4गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है। 6GB रैम को 18GB तक बढ़ा सकेंगे Moto G Max 5G को LPDDR5X रैम के साथ पेश किया गया है। यह मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है और ऐप स्विचिंग सहित दूसरे कामों को तेज करती है। मोटोरोला ने फोन में RAM Boost टेक्नोलॉजी दी है। इसके जरिए फोन की 6GB फिजिकल रैम में 12GB वर्चुअल रैम जुड़ जाती है। इससे फोन को 18GB रैम की ताकत मिलती है, जिसमें 6GB फिजिकल और 12GB वर्चुअल रैम शामिल है। 50MP Sony मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा फोटोग्राफी के लिए Moto G Max 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ F/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर मिलता है। यह मेन सेंसर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और थर्ड AI सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। MIL-STD 810H बॉडी और IP64 रेटिंग फोन को MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के मुताबिक, 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद भी फोन नहीं टूटेगा। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 दिया गया है। मनोरंजन के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और FM Radio भी मिलता है। यह मोटोरोला 5G फोन Google Gemini वॉयस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। 20 अगस्त से शुरू होगी बिक्री Moto G Max 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस नए 5G फोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। सेल के दौरान ग्राहकों को 1000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। भारतीय बाजार में Moto G Max को PANTONE फिनिश वाले Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर में खरीदा जा सकेगा।

Continue reading on the app

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, देश की सर्वोच्च अदालत ने वीर सावरकर से जुड़े राहुल गांधी के बयान के विरुद्ध लखनऊ की निचली अदालत द्वारा जारी मानहानि से जुड़े समन और केस को रद्द कर दिया है, ये मामला 2022 में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में उनके द्वारा वीर सावरकर के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि क्या आपने मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है? इस पर नटराज ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया है। इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि मंज़ूरी ज़रूरी है लेकिन जब मंज़ूरी नहीं है तो केस नहीं बनता। और उसके बाद अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन और केस दोनों रद्द कर दिए।

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर की थी टिप्पणी 

गौरतलब है कि लखनऊ के रहने वाले एडवोकेट नृपेन्द्र मिश्रा ने ये मामला लखनऊ की अदालत में दायर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला बताया था,  याचिका में उन्होंने अदालत से राहुल गांधी पर आईपीसी की धारा 153A और 505 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाये थे कि पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों को प्रेस रिलीज भी दी गई जिसमें इसका उल्लेख था जिससे यह संकेत मिलता है कि बयान पूरी तैयारी के साथ दिया गया और इसका उद्देश्य समाज में नफरत फैलाना था।

हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत, सुप्रीम कोर्ट गये 

याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किये लेकिन वो इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट चले गए, मगर 4 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने समन निरस्त करने से इंकार  कर दिया, जब हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी समन निरस्त कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रसन्ना एस. पेश हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी राहुल गांधी को फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल 2025 को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी दी कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई, उनके खिलाफ ऐसे बयान न दें। जस्टिस दत्ता ने विपक्ष के नेता को यह भी चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की, तो सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान लेगा और तब उनके खिलाफ मामला शुरू करने से पहले मंज़ूरी लेने का कोई सवाल ही नहीं उठेगा।  हालाँकि अदालत ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत देते हुए ACJM कोर्ट से जारी समन पर रोक लगा दी थी। लेकिन आज जब सुनवाई हुई तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरी मंजूरी नहीं दिए जाने का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन और शिकायत को रद्द कर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

पतंग बनी काल! खुले नाले में समाया 15 साल का मासूम | Jasola | Delhi Accident | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:46:52+00:00

MP News | बाइक चलाते चलाते पटाखे फोड़े!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers