राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, देश की सर्वोच्च अदालत ने वीर सावरकर से जुड़े राहुल गांधी के बयान के विरुद्ध लखनऊ की निचली अदालत द्वारा जारी मानहानि से जुड़े समन और केस को रद्द कर दिया है, ये मामला 2022 में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में उनके द्वारा वीर सावरकर के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि क्या आपने मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है? इस पर नटराज ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया है। इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि मंज़ूरी ज़रूरी है लेकिन जब मंज़ूरी नहीं है तो केस नहीं बनता। और उसके बाद अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन और केस दोनों रद्द कर दिए।
राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर की थी टिप्पणी
गौरतलब है कि लखनऊ के रहने वाले एडवोकेट नृपेन्द्र मिश्रा ने ये मामला लखनऊ की अदालत में दायर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला बताया था, याचिका में उन्होंने अदालत से राहुल गांधी पर आईपीसी की धारा 153A और 505 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाये थे कि पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों को प्रेस रिलीज भी दी गई जिसमें इसका उल्लेख था जिससे यह संकेत मिलता है कि बयान पूरी तैयारी के साथ दिया गया और इसका उद्देश्य समाज में नफरत फैलाना था।
हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत, सुप्रीम कोर्ट गये
याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किये लेकिन वो इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट चले गए, मगर 4 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने समन निरस्त करने से इंकार कर दिया, जब हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी समन निरस्त कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रसन्ना एस. पेश हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी राहुल गांधी को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल 2025 को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी दी कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई, उनके खिलाफ ऐसे बयान न दें। जस्टिस दत्ता ने विपक्ष के नेता को यह भी चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की, तो सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान लेगा और तब उनके खिलाफ मामला शुरू करने से पहले मंज़ूरी लेने का कोई सवाल ही नहीं उठेगा। हालाँकि अदालत ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत देते हुए ACJM कोर्ट से जारी समन पर रोक लगा दी थी। लेकिन आज जब सुनवाई हुई तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरी मंजूरी नहीं दिए जाने का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन और शिकायत को रद्द कर दिया।
किआ सोरेंटो हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी:प्रीमियम SUV में ऑल-व्हील ड्राइव और लाइव जेन AI भी मिलेगा, 4 सितंबर को लॉन्च होगी
किआ इंडिया ने 14 अगस्त 2026 को अपकमिंग सोरेंटो का एक और टीजर जारी किया। इसमें 4 सितंबर को होने वाले लॉन्च से पहले नई जानकारी सामने आई है। पहले के टीजर से भारत में किआ की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी आने की पुष्टि हुई थी। अब कंपनी ने साफ किया है कि सोरेंटो हाइब्रिड में ऑल-व्हील ड्राइव यानी AWD सिस्टम भी मिलेगा। टीजर में कहा गया है, “ऐसी विरासत जिसकी कोई सीमा नहीं है। अब भारत की बारी है। यह सिर्फ एक मशहूर नाम के साथ नहीं आ रही। इसमें लाइव जेन एआई के साथ इंटेलिजेंट बातचीत, हाइब्रिड पावर की एफिशिएंसी और AWD का भरोसा मिलेगा।” किआ इंडिया ने पोस्ट में लिखा, “सोरेंटो को इंतजार के लायक बनाने में काफी काम किया गया है। अभी प्री-बुक करें।” यह पोस्ट 14 अगस्त 2026 को की गई। हाइब्रिड और AWD की पुष्टि यह पहली आधिकारिक पुष्टि है कि भारत में किआ सोरेंटो हाइब्रिड को AWD के साथ पेश करेगी। दुनियाभर में सोरेंटो हाइब्रिड फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव, दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। किआ ने अब कन्फर्म किया है कि भारतीय खरीदारों को AWD वर्जन मिलेगा। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और AWD का कॉम्बिनेशन बेहतर एफिशिएंसी वाली प्रीमियम 3-रो एसयूवी चाहने वाले खरीदारों को पसंद आ सकता है। इससे खराब मौसम और हल्की ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान बेहतर ट्रैक्शन मिलने की उम्मीद है। नए टीजर में यह भी दोहराया गया है कि सोरेंटो में लाइव जेन एआई मिलेगा। भारत में किआ की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी सोरेंटो के साथ किआ इंडिया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करेगी। इसमें 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। यह पावरट्रेन करीब 241 PS का कंबाइंड आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है। हाइब्रिड के साथ किआ 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दे सकती है। यह इंजन संभवत: कार्निवल से लिया जाएगा और 193 PS की पावर और 441 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। प्रीमियम एसयूवी में कई फीचर्स हाल में सामने आई स्पाई तस्वीरों से भारत में आने वाली सोरेंटो के कई फीचर्स का पता चला है। इसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलेंगी, जिससे 6-सीट और 7-सीट लेआउट दिए जाने की संभावना है। एसयूवी में कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, रोटरी गियर सिलेक्टर और टेरेन मोड सिलेक्टर भी मिल सकता है। इसके अलावा फ्रंट और दूसरी रो की वेंटिलेटेड सीट्स, बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जर दिए जाने की उम्मीद है। फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS सूट भी शामिल होगा। किआ सोरेंटो का निर्माण भारत में किया जाएगा और इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए रहने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











