Responsive Scrollable Menu

Myanmar Airstrike: बौद्ध मठ पर सेना के हमले में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

म्यांमा के मध्य सगाइंग क्षेत्र में एक बौद्ध मठ पर शुक्रवार को सेना के हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। एक विपक्षी समूह ने यह जानकारी दी। विपक्षी समूह और एक ग्रामीण ने बताया कि हमले में मारे गये लोग एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

यह हमला देश में लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र बलों और जातीय सशस्त्र समूहों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की शृंखला में सबसे नया हमला है। इन हवाई हमलों में अक्सर आम नागरिक भी हताहत होते हैं। ‘म्यांग टाउनशिप के सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन’ (सीडीएसओएम) के प्रवक्ता नवे ऊ के अनुसार यह हमला म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ, जो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

उन्होंने कहा कि एक लड़ाकू विमान द्वारा गांव के बौद्ध मठ के परिसर में बम गिराए जाने से तीन महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। एक ग्रामीण ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। ग्रामीण ने बताया कि लड़ाकू विमान ने 15 मिनट के अंतराल पर दो बम गिराए।

उन्होंने बताया कि दूसरे बम से मठ के निकट स्थित एक घर क्षतिग्रस्त हो गया, जहां 100 से अधिक लोग एक सप्ताह के ध्यान-साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

Continue reading on the app

मध्य यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 14 लोगों की मौत

मध्य यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 14 लोगों की मौत

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

'2010 में स्कैम्स एक्सपोज करने के बाद मुझे शक हुआ था...' Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:09:41+00:00

देश विरोधियों को अर्नब का चैलेंज 'भारत में अराजकता फैला नहीं सकेंगे Arnab Goswami।Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers