Responsive Scrollable Menu

UP के Banda में कुएं की जहरीली गैस से दो किसानों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक कुएं में खराब मोटर पंप ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में दोपहर करीब पौने एक बजे शिवनारायण सिंह के कुएं में पानी निकालने के मोटर पंप को ठीक करने नीचे उतरे लालू (40) जहरीली गैस की चपेट आकर अचेत हो गए।

इसके बाद लालू को बचाने कुएं में उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार (45) भी अचेत हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑक्सीजन गैस के साथ एक अन्य किसान को कुएं में उतार कर अचेत पड़े किसानों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले गई। सीओ ने बताया कि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लालू को मृत घोषित कर दिया।

बाद में खेत मालिक कृष्ण कुमार की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों किसानों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले महीने होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रहमान की दिल्ली यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एएएम सालेह शिबली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।’’ शिबली ने कहा कि बांग्लादेश, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और ‘‘अन्य फरार अपराधियों’’ के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध पर नयी दिल्ली के जवाब का इंतजार कर रहा है।

शिबली की यह टिप्पणी सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की उस खबर के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के हवाले से कहा गया था कि ढाका ‘‘स्पष्ट रूप से परिभाषित राष्ट्रीय हितों के बिना किसी उच्चस्तरीय यात्रा की व्यवस्था करने की जल्दबाजी में नहीं है।’’ कबीर ने कहा था, ‘‘राष्ट्रीय हितों से आगे बढ़कर किसी उच्चस्तरीय यात्रा को जल्दबाजी में करने का कोई औचित्य नहीं है।’’ पिछले कुछ हफ्तों में ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इनमें तारिक रहमान भी शामिल थे। इन बैठकों में दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में करियर बचाना है तो IPL में कप्तानी भूल जाओ… किसने दी ऋषभ पंत को ऐसी सलाह?

ऋषभ पंत के लिए IPL में कप्तानी अच्छी साबित नहीं हुई है, चाहे वो दिल्ली कैपिटल्स में हो या लखनऊ सुपर जायंट्स में. अब एक बार फिर दिल्ली में वापसी के बाद उनको कप्तान बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं. Sat, 22 Aug 2026 02:20:07 +0530

  Videos
See all

Meerut Viral Video: बहू-सास में चले चप्पल, शिकायत कराने पहुंची मां-बेटी से भिड़े ससुराल वाले! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:30:08+00:00

UP Election 2027: अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को Bulletproof Jacket! क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers