DNA With Rahul Sinha: राहुल का धरना या सियासी ड्रामा?..किसको दिया राहुल गांधी ने संदेश?
डीएनए मित्रों आज हम विश्लेषण की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार से करेंगे। उनका मानना था कि जब सब चुप हो जाएं तब आपका मुखर होना और संघर्ष करना ही नई राजनीति को जन्म देता है। इस वक्त राहुल गांधी कमोबेश इसी सिद्धांत पर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। मित्रों जंतरमंतर पर हुए हिंसक प्रदर्शन में घायल युवकों को जब कॉकरोच पार्टी वाले भूल गए तब राहुल गांधी उन्हें अपने साथ जोड़कर नई राजनीति कर रहे हैं। वह आज उस लड़के से मिले जो 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन में जख्मी हुआ था। कथित तौर पर पैेट गन से जख्मी साहिल लोचप को लेकर राहुल थाने पहुंचे। पैेट गन चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। जब पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया तो वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। करीब 7 घंटे तक थाने के अंदर रहे और आखिरकार पुलिस को केस दर्ज करना ही पड़ा। DNA friends, today we will begin our analysis with the thoughts of Netaji Subhash Chandra Bose. He believed that when everyone else is silent, your voice and struggle give birth to new politics. Currently, Rahul Gandhi is pursuing his politics more or less based on this principle. Friends, when the Cockroach Party forgot the young men injured in the violent protest at Jantar Mantar, Rahul Gandhi is pursuing new politics by joining them. Today, he met with the boy who was injured in the protest on July 20th. Rahul took Sahil Lochap, who was allegedly injured by a pellet gun, to the police station and demanded that a case be registered against those who fired the pellet gun. When the police refused to register a case, he sat on a dharna with his supporters. They remained inside the police station for about seven hours, and finally the police had to register a case. #zeenews #dnawithrahulsinha #rahulgandhiprotest #fir #delhipolice #nationalpolitics #bjp #congresss About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
US Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे सुधरकर 95.71 प्रति डॉलर के भाव पर बंद
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर डॉलर और घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहा। हालांकि, वैश्विक तनाव जारी रहने के कारण रुपये ने शुरुआती तेज बढ़त गंवा दी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.69 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.65 प्रति डॉलर के उच्चतम और 95.75 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें अनुमान है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा अमेरिकी प्रशासन द्वारा ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चर्चा के बीच रुपया मामूली नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी रुपये पर दबाव डाल सकती हैं। हालांकि, ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना कम होने के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दे सकती है।
कारोबारियों की नजर अमेरिका के सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों पर रहेगी।’’ चौधरी के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये की हाजिर दर 95.50 से 96 के दायरे में रहने का अनुमान है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.65 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.39 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
पश्चिम एशिया में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का समर्थन करने वाले देशों को लेकर नयी चेतावनी दी हैं। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 3.11 अंक बढ़कर 77,540.83 और निफ्टी 20.15 अंक की बढ़त के साथ 24,252 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।
उन्होंने शुक्रवार को 542.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Zee News
prabhasakshi








