Responsive Scrollable Menu

Apple Layoffs: iPhone मेकर ने फिर की छंटनी, 200 लोगों की नौकरी पर खतरा; इस बार कौन सी टीम्स प्रभावित

Apple Layoffs: एक बयान में एपल ने माना कि वह कुछ टीमों को फिर से व्यवस्थित कर रही है ताकि अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए बिजनेस को आगे बढ़ा सके। Siri में बदलाव, इस असिस्टेंट के आने वाले AI-इनफ्यूज्ड वर्जन से जुड़े हैं

Continue reading on the app

Health Tips: क्या बाईं करवट सोना वाकई पाचन के लिए बेस्ट है? Heartburn रोकने के लिए अपनाएं ये Health Tips

दिनभर की थकान के बाद हर किसी के लिए सुकूनभरी और अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कितने घंटे सोते हैं। यही नहीं आप किस पोजीशन में सोते हैं, इसका भी आपकी सेहत पर बड़ा असर हो सकता है। खासतौर हार्टबर्न और डाइजेशन जैसी समस्याओं में सोने की पोजीशन बेहद अहम भूमिका निभाती है। कई लोग रात में खाना खाने के बाद खट्टी डकार, सीने में जलन, एसिडिटी या पेट में भारीपन की शिकायत करते हैं।

अक्सर इसकी वजह अनियमित खानपान या मसालेदार खाने के माना जाता है। लेकिन कई बार गलत तरीके से सोना भी इन परेशानियों को बढ़ा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सोने की पोजीशन से भी पाचन और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक


सोने की पोजीशन से भी पाचन और सीने में जलन की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक भोजन के फौरन बाद ही पीठ के बल सीधे लेट जाना या फिर पूरी तरह से सपाट सोने से पेट का एसिड भोजन नली की तरफ वापस आने लगता है। जिस कारण खट्टी डकार, सीने में जलन और गले में जलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खासकर उन लोगों को जिनको पहले से गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज है। उनमें यह समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है।

कई बार पेट के बल सोने से भी पेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिस कारण पाचन संबंधी असुविधा बढ़ सकती है। इस कारण देर रात भारी खाना खाने के फौरन बाद लेटना सही आदत नहीं मानी जाती है।

पाचन के लिए सोने की सबसे अच्छी पोजीशन

पाचन और हार्टबर्न दोनों के लिए बाईं करवट लेकर सोना फायदेमंद माना जाता है। बाएं ओर करवट लेकर सोने से गुरुत्वाकर्षण की वजह से पेट का एसिड भोजन नली में वापस जाने की संभावना कम होती है। इससे एसिड रिफ्लक्स और सीने की जलन की समस्या नहीं होती है। वहीं कुछ लोगों के लिए सिर और कंधों को थोड़ा ऊंचा रखकर सोना भी फायदेमंद होता है। 

ऐसा करने से पेट का एसिड ऊपर की ओर नहीं आता है और फिर रात में हार्टबर्न की शिकायत भी कम हो सकती है। लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है। इसलिए यदि किसी को लगातार समस्या बनी रहती है, तो उसको फौरन डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

वहीं बाएं ओर करवट लेकर रात में सोने से एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इससे हार्टबर्न और खट्टी डकार जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। इससे नींद और क्वालिटी बेहतर होती है। लेकिन अगर बार-बार एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है, तो सिर्फ सोने की पोजीशन को चेंज करने पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिएष बल्कि डॉक्टर की सलाह और इलाज भी जरूरी है।

हार्टबर्न से कैसे करें बचाव

रात को सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। जिससे कि भोजन को पचने का समय मिल सके। राज में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और ज्यादा तेल वाले खाने से परहेज करना चाहिए। वहीं शराब, कैफीन और धूम्रपान जैसी आदतों की वजह से भी एसिड रिफ्लैक्स को बढ़ा सकती है। अगर वेट ज्यादा है, तो उसको भी कंट्रोल करें। क्योंकि मोटापा पेट पर दबाव बढ़ाकर हार्टबर्न की समस्या को बढ़ा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की क्षमता', मानव सुथार की फिरकी ने जीता जयसूर्या का दिल, बताया भविष्य का सुपरस्टार

manav suthar bowling: 24 वर्षीय ऑलराउंडर मानव सुथार ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें 7 विकेट चटकाए. अपने पहले विदेशी दौरे पर गए इस युवा स्टार ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड नाम किए. अब तक सुथार दो टेस्ट में 17 विकेट नाम कर चुके हैं. उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. Sat, 22 Aug 2026 12:32:10 +0530

  Videos
See all

गौरव त्यागी हत्याकांड में हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार | UP Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:35:26+00:00

दलित बेटी से लव जिहाद, मेरठ में पाकिस्तानी हाथ | Meerut | Love Jihad | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:45:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers