Premium Helmet: एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें?
Premium Helmet: भारत में सड़क हादसों में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। ऐसे में बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। खासतौर पर प्रीमियम सेगमेंट में हल्के और बेहतर सुरक्षा वाले हेलमेट की मांग को देखते हुए Vega के प्रीमियम ब्रांड एक्सर ने एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह फुल-फेस हेलमेट कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है और अपने हल्के वजन के लिए खास है। आइए जानते हैं इसकी सिक्योरिटी, कीमत और खासियतें।
लॉन्च हुआ नया हेलमेट
Axor ने भारत में अपने प्रीमियम हेलमेट लाइनअप के तहत एमएक्स कार्बन फाइबर को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर हल्के वजन और बेहतर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह फुल-फेस हेलमेट है, जो राइडर के सिर को बेहतर कवरेज देने के साथ प्रीमियम डिजाइन भी प्रदान करता है।
सिर्फ 1050 ग्राम है वजन
एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर की सबसे बड़ी खासियत इसका वजन है। इसका वजन सिर्फ 1050 ग्राम है, जिससे लंबे समय तक राइडिंग के दौरान भी इसे पहनना अपेक्षाकृत आरामदायक रह सकता है। हेलमेट के निर्माण में 3K कार्बन फाइबर, एरामिड फाइबर और एयरोस्पेस-ग्रेड फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसे ग्राहकों के लिए तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया गया है।
सुरक्षा के लिए मिले ये सर्टिफिकेशन
सुरक्षा के लिहाज से एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट को DOT और ECE सर्टिफिकेशन प्राप्त है। ये सर्टिफिकेशन हेलमेट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने को दर्शाते हैं। फुल-फेस डिजाइन के कारण यह सिर के साथ चेहरे के हिस्से को भी कवर करता है।
इतनी है कीमत
एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। प्रीमियम सामग्री, हल्के वजन और सुरक्षा सर्टिफिकेशन के कारण यह हेलमेट उन राइडर्स को आकर्षित कर सकता है, जो बेहतर सुरक्षा के साथ प्रीमियम प्रोडक्ट की तलाश में हैं।
(मंजू कुमारी)
New Bike: कावासाकी निंजा 500 नए कलर में हुई पेश, जानें भारत में कीमत और फीचर्स
New Bike: कावासाकी ने यूरोप में अपनी मिडवेट स्पोर्ट बाइक्स निंजा 500 और निंजा 500 एसई को नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों में कलर के अलावा कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि ये नए कलर भारत में उपलब्ध स्टैंडर्ड निंजा 500 में भी पेश किए जाएंगे या नहीं। भारत में निंजा 500 की कीमत 5.76 लाख रुपये है।
निंजा 500 और निंजा 500 SE के नए कलर
कावासाकी निंजा 500 को नया Metallic Flat Spark Black/Metallic Spark Black कलर दिया गया है। वहीं, निंजा 500 एसई में दो नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं, जिनमें Lime Green और Metallic Matte Twilight Blue/Candy Persimmon Red शामिल हैं।
निंजा 500 एसई में कीलेस सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। नए कलर के अलावा दोनों बाइक्स के डिजाइन, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत में निंजा 500 की कीमत
भारत में कावासाकी निंजा 500 को हाल ही में अपडेट किया गया है। इसमें किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया, बल्कि Signature Lime Green कलर समेत नए कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह बाइक 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
इंजन और फीचर्स
कावासाकी निंजा 500 में 451cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 42hp की अधिकतम पावर और 42.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।
Ninja 500 को कावासाकी की मिडवेट स्पोर्टबाइक रेंज में रखा गया है और यह अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता के बीच संतुलन के लिए जानी जाती है।
इन बाइक्स को भी मिले नए कलर
Ninja 500 और Ninja 500 SE के अलावा कावासाकी ने Ninja 650, Ninja ZX-4R और Ninja ZX-6R समेत अपनी कुछ अन्य मोटरसाइकिलों को भी नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। इनमें निंजा 650 और Ninja ZX-6R भारतीय बाजार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, भारत में इन मॉडलों के लिए नए कलर अपडेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










