Responsive Scrollable Menu

मेटा क्यों नहीं पकड़ पा रहा भारत में हेट स्पीच? [Meta’s hate speech detection in India stoop low]

भारत में, 2026 की पहली छमाही में मेटा ने सिर्फ 30 फीसदी हेट स्पीच ही पकड़ा. 2025 में यह आंकड़ा 82 फीसदी था. In India, Meta detected only 30 percent of hate speech in the first half of 2026. In 2025, this figure was 82 percent. #dwdigital #trendtophindi

Continue reading on the app

Electric SUV: बीवाईडी सीलायन 7 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज

Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नए मॉडल और वेरिएंट बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सीलायन 7 का नया डायनैमिक वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट में दमदार बैटरी के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में।

लॉन्च हुआ नया डायनैमिक वेरिएंट
बीवाईडी ने भारत में सीलायन 7 के नए डायनैमिक वेरिएंट को पेश किया है। यह वेरिएंट SUV के मौजूदा लाइनअप में शामिल किया गया है। कंपनी इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश करती है और इसमें डिजाइन के साथ-साथ तकनीक और आराम से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं।

दमदार बैटरी और मोटर
बीवाईडी सीलायन 7 डायनैमिक में 71.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 520 किलोमीटर तक की NEDC रेंज देने में सक्षम है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से SUV महज 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

फीचर्स हैं खास
सीलायन 7 डायनैमिक में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs और LED टेललाइट्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। SUV में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और VTOL फीचर दिया गया है। इसके अलावा बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

कितनी है कीमत?
भारत में बीवाईडी सीलायन 7 को अब दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिनमें Premium और Performance शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, नए डायनैमिक वेरिएंट के साथ कंपनी की ओर से 7 kW होम चार्जर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी दी जा रही है।

कुल मिलाकर, बीवाईडी सीलायन 7 डायनैमिक वेरिएंट दमदार बैटरी, लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Cricket : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में खोली क्रिकेट एकेडमी, छोटे शहर के खिलाड़ियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं

Ravi Bishnoi Cricket Academy : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में 'स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी' का भव्य शुभारंभ किया. इससे स्थानीय युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलेंगी. Fri, 21 Aug 2026 22:41:31 +0530

  Videos
See all

रियासी उधमपुर में अलर्ट, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन! | #shorts #viralnews #viralvideo #army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:44:23+00:00

Satya Aur Tathya: स्वराज पर राहुल की थ्योरी कितनी सही? | Rahul Gandhi | Swaraj | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers